27.9 C
New Delhi
Sunday, August 3, 2025

कोविड-19: रोजाना सैकड़ों जरूरतमंदों का पेट भर रहा है निरंकारी मिशन

–कोविड-19 के चलते हुए लॉकडाउन में बना लोगों का सहारा
–निरंकारी प्रमुख के निर्देशन में रोजाना तैयार हो रहा है 1 लाख लोगों का लंगर
—मिशन के सेवादार देश और दुनिया में कर रहे हैं मदद
—लंगर के अलावा सूखी सामग्री भी पहुंचा रहे हैं जरूरतमंदों को

(खुशबू पाण्डेय)
नई दिल्ली /टीम डिजिटल : कोविड-19 के फैलाव के चलते देशभर में हुए लॉकडाउन के दौरान सैकड़ों जरूरतमंदों का सहारा संत निरंकारी मिशन बन गया है। देश और दुनिया में फैले निरंकारी मिशन के सेवादारों ने अनोखी मिशाल पेश करते हुए रोजाना सैकड़ों लोगों का पेट भर रहे हैं। यह सबकुछ निरंकारी प्रमुख सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की अगुवाई एवं निगरानी में निरंतर हो रहा है। दिल्ली के निरंकारी कालोनी में स्थित किचन सहित देशभर में हर दिन लगभग 1 लाख लोगों के लिए ताजा लंगर तैयार किया जा रहा है। मिशन की कई शाखाएँ अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, प्रशासनिक सेवाओं में लगे कर्मचारियों सहित जरूरतमन्दों के लिए भोजन, जलपान और चाय की सेवा कर रही हैं।

कोविड-19: रोजाना सैकड़ों जरूरतमंदों का पेट भर रहा है निरंकारी मिशन

इसके अलावा मिशन के सेवादार रोजाना लाखों लोगों को सूखा राशन और लंगर प्रदान कर रहे हैं। निरंकारी प्रमुख के निर्देश पर मिशन के सेवादारों ने पूरे विश्वभर के लाखों प्रभावित भाइयों और बहनों की सहायता के लिए हाथ बढ़ाया। कई शाखाएँ अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं प्रशासनिक सेवाओं में लगे कर्मचारियों सहित जरूरतमन्दों के लिए भोजन, जलपान और चाय की सेवा कर रही हैं।

देशभर की शाखाओं में राशन सामग्री निरंतर पहुचाई

कोविड-19: रोजाना सैकड़ों जरूरतमंदों का पेट भर रहा है निरंकारी मिशन

देशभर की शाखाओं में दिल्ली, लुधियाना, अमृतसर, बरनाला, चंडीगढ़, कोटकापुरा, गुरदासपुर, पोटा साहिब, होशियारपुर, शिमला, राजपुरा, जम्मू, उधमपुर, जालंधर, लोंगोवाल, पानीपत, करनाल, सोनीपत, हिसार, यमुनानगर, फतेहाबाद, बूंदी, जयपुर, बाड़मेर, बीकानेर, अलवर, भीलवाड़ा, लक्ष्मणगढ़, श्रीगंगानगर, जैसलमेर, सिरोही, उदयपुर, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन, भोपाल, मुरैना, रीवा, सतना, मुंबई, पुणे, नागपुर, औरंगाबाद, नासिक, कोल्हापुर, सोलापुर, कोलकाता, बर्धमान, हावड़ा, कानपुर, लखनऊ, आगरा, वाराणसी, झांसी, सहारनपुर, मसूरी, चंबा, देहरादून, राजगढ़, सिरमौर, कटनी, सूरत, अहमदाबाद, वडोदरा, बैंगलोर, हैदराबाद, पटना, नालंदा, गया, रांची, गोवा, रायपुर आदि सभी शाखाओं द्वारा जरूरतमन्दों तक भोजन अथवा राशन सामग्री निरंतर पहुचाई जा रही है।

मानव सेवा ही मिशन का कर्तव्य : माता सुदीक्षा जी महाराज 

सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का कहना है कि इस संसार भर में रहने वाले रहने वाले सारे मानव अपने हैं और उनकी सेवा करना हमारा कर्तव्य है। इसी भावना के साथ निरंकारी मिशन के सेवादार विश्व भर में स्वास्थ्य एजेंसियों और सरकारी निर्देशों का पालन करते हुए सेवाएं निभा रहे हैं । सिर्फ भारत वर्ष में ही नहीं, पूरे विश्व में संत निरंकारी मिशन के सेवादार मानव सेवा के लिए निरंतर सक्रिय हैं। संत निरंकारी मिशन सक्रिय रूप से कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका, जर्मनी, न्यूज़ीलैण्ड, दुबई, सिंगापुर, फिलीपीन्स में मानवता की सेवा में दिन रात लगा हुआ है, जिसमें मास्क वितरण, सूखा राशन और लंगर बनाना शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest Articles