21.1 C
New Delhi
Tuesday, October 14, 2025

मिशन-2022 : धर्मेंद्र प्रधान को यूपी, गजेंद्र शेखावत को पंजाब की कमान

-Advertisement-
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

-भाजपा ने उत्तर प्रदेश सहित पांचों चुनावी राज्यों के प्रभारियों का किया ऐलान
– धर्मेंद्र प्रधान होंगे यूपी के प्रभारी, साथ रहेंगे अनुराग ठाकुर, मेघवाल सहित 4 केंद्रीय मंत्री
– यूपी में 5 केंद्रीय मंत्रियों सहित 8 दिग्गजों को मैदान में उतारा
–यूपी को पार्टी संगठन के हिसाब से 6 हिस्सों में बांटा
– केंद्र मंत्री प्रहलाद जोशी होंगे उत्तराखंड के प्रभारी, लॉकेट चटर्जी एवं आरपी सिंह देंगे साथ
– पंजाब में गजेंद्र शेखावत को कमान, हरदीप पुरी, मीनाक्षी लेखी, विनोद चावड़ा सह प्रभारी

नई दिल्ली/ खुशबू पाण्डेय : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मिशन—2022 अगले साल फरवरी में होने जा रहे पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए आज चुनाव प्रभारियों का ऐलान कर दिया है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर, गोवा में चुनाव होने हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) का सबसे बड़ा फोकस राज्य उत्तर प्रदेश है, जहां पर 5 केंद्रीय मंत्रियों सहित 8 दिग्गजों को जिम्मेदारी सौंपी है। यूपी की कमान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सौंपी गई है। वह चुनाव प्रभारी होंगे। उनके साथ केंद्रीय मंत्रियों सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, अर्जुन राम मेघवाल, अन्नपूर्णा देवी, एवं शोभा कारणदलजे को सह प्रभारी बनाया गया है।

मिशन-2022 : धर्मेंद्र प्रधान को यूपी, गजेंद्र शेखावत को पंजाब की कमान

प्रधान की टीम में पार्टी की पूर्व महासचिव एवं राज्यसभा सांसद सरोज पांडे, सांसद विवेक ठाकुर और एक हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस तरह पार्टी ने पांच केंद्रीय मंत्रियों को यूपी की जंग के लिए तैनात किया है। केंद्रीय मंत्रियों के अलावा भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के लिए संगठनात्मक प्रभारियों की भी नियुक्ति की है जो संगठन के लिहाज से अलग-अलग प्रांतों के प्रभारी होंगे। यूपी में 430 विधानसभा सीटें हैं। वर्तमान में भाजपा की योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में सरकार है।
इसी प्रकार केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को पंजाब का प्रभारी बनाया गया है । उनका साथ देने के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी एवं केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी एवं सांसद विनोद चावड़ा, को सह प्रभारी बनाया गया है। हरदीप सिंह पुरी अमृतसर से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 70 सीटों वाले उत्तराखंड राज्य के लिए भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी को चुनाव प्रभार की कमान सौंपी है। उनका साथ देने के लिए पश्चिम बंगाल की सांसद लॉकेट चटर्जी और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आरपी सिंह को सह प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार मणिपुर राज्य के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रतिभा धार्मिक एवं आसाम के कैबिनेट मंत्री अशोक सिंघल को प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार गोवा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस को प्रभारी बनाया है। उनके साथ केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी एवं केंद्रीय रेल और कपड़ा राज्य मंत्री दर्शना जर्दोश को लगाया गया है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं कार्यालय प्रभारी अरुण सिंह के मुताबिक यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी । इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने सभी पांचों राज्यों में चुनाव का तैयारी तेज कर दी है। बता में यूपी सहित बाकी पांच राज्यों में फरवरी-मार्च 2021 में विधानसभा के चुनाव होने हैं।

यूपी को 6 हिस्सों में बांटा, नियुक्त किए संगठनात्मक प्रभारी

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने देश के सबसे बड़े चुनावी राज्य उत्तर प्रदेश में केंद्रीय मंत्रियों के अलावा संगठनात्मक नियुक्तियां भी की है। राज्य को संगठन के हिसाब से 6 हिस्सों में बांटा गया है। इसमें पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र के लिए लोकसभा सांसद संजय भाटिया का प्रभारी नियुक्त किया है। इसके अलावा बिहार के विधायक संजीव चौरसिया को बृज क्षेत्र, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री वाय. सत्या कुमार को अवध क्षेत्र, भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता को कानपुर क्षेत्र, पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री अरविंद मेनन को गोरखपुर क्षेत्र एवं उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी सुनील ओझा को काशी क्षेत्र का प्रभारी बनाया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

Related Articles

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

-Advertisement-

Latest Articles