9.1 C
New Delhi
Sunday, January 18, 2026

मध्यप्रदेश CM कमल नाथ पहुंचे राष्ट्रीय पुलिस स्मारक

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

— श्रद्धा सुमन अर्पित कर शहीदों का नमन किया
—मुख्यमंत्री ने शौर्य गाथा खण्ड को भी देखा और सराहा
—राष्ट्रीय पुलिस स्मारक को देखना एक बहुत ही महत्वपूर्ण क्षण : कमलनाथ

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल ; मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ ने आज यहां चाणक्यपुरी स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक (National Police Memorial) पहुंच कर शौर्य शिला पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर शहीदों को नमन किया। सीमा सुरक्षा बल की टुकड़ी ने मुख्यमंत्री को गार्ड आफ आनर से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय पुलिस संग्रहालय और शौर्य गाथा खण्ड को भी देखा और सराहा। संग्रहालय में मध्यप्रदेश पुलिस पर समर्पित खण्ड का भी मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया और आगन्तुक पुस्तिका में अपने विचार रखे।

मुख्यमंत्री ने विचार व्यक्त करते हुए लिखा कि राष्ट्रीय पुलिस स्मारक को देखना एक बहुत ही महत्वपूर्ण क्षण है जिसमें पुलिस बल की महिमा और वीरता का बखूबी से बखान किया गया है और साथ ही राष्ट्रीय पुलिस स्थापना के इतिहास और वीरता का परिचायक बताया गया है।

इस अवसर पर राज्य पुलिस के डी.जी.पी. वी.के. सिंह, बी.एस.एफ. के डी.जी. विवेक जौहरी, मध्यप्रदेश पुलिस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश जैन सहित राज्य एवं केन्द्र सरकार के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

ज्ञात हो देश की राजधानी नई दिल्ली के चाणक्यपुरी क्षेत्र में बने राष्ट्रीय पुलिस स्मारक परिसर में शौर्यशिला की स्थापना उन बलिदानी पुलिसकर्मियों के सम्मान में की गई है, जिन्होंने राष्ट्रीय एकता, अखण्डता और सुरक्षा को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। यहां स्थित संग्रहालय भी शहीद पुलिसकर्मियों की स्मृतियां संजोने के लिए समर्पित है। संग्रहालय में पुलिस प्रणाली के इतिहास और उसमें निरन्तर होने वाले विकास को प्रदर्शित किया गया है। इसी तरह शौर्यगाथा खण्ड में उन 35134 पुलिसकर्मियों के नाम उत्कीर्ण हैं, जिन्होंने आजादी के बाद कर्तव्य पालन के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest News