42.1 C
New Delhi
Sunday, June 8, 2025

हरियाणा : 2 दिग्गज मंत्री, डिप्टी स्पीकर सहित 7 विधायकों का टिकट कटा

–भाजपा ने 90 में से 78 सीटों पर उतारे प्रत्याशी, 38 सीटिंग विधायकों को टिकट
-9 महिलाओं, 2 मुस्लिम एवं 3 खिलाडिय़ों को मैदान में उतारा
–12 सीटों पर खींचतान जारी, रोकी लिस्ट, गुडगांव
–कांग्रेस, इनेलो, जजपा से आए नेताओं को दिया टिकट
–योगेश्वर दत्त, संदीप सिंह और बबीता फोगाट को टिकट

( खुशबू पाण्डेय)

नई दिल्ली, 30 सितंबर : भारतीय जनता पार्टी ने दो दिन की कड़ी मशक्कत एवं मैराथन बैठकों के बाद सोमवार को हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए 78 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी। इसमें 2 दिग्गज मंत्रियों, 1 डिप्टी स्पीकर सहित 7 सीटिंग विधायकों के टिकट काट दिए। हरियाणा में कुल 90 सीटों पर चुनाव हो रहा है। 12 सीटों पर सहमति न बन पाने के चलते उनपर फैसला नहीं हो पाया है। इसमें केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत से जुड़ी सीटें भी हैं। पहली लिस्ट में 38 वर्तमान विधायकों पर दोबारा भरोसा जताया है। इसमें 9 महिलाओं, 2 मुस्लिमों एवं 3 दिग्गज खिलाडिय़ों को मैदान में उतारा है। इसके लिए केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में हुई थी।
सीटों का ऐलान सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने की। भाजपा ने दिग्गज मंत्री राव नरवीर सिंह का टिकट काट दिया है। उनकी जगह बादशाहपुर से प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष मनीष यादव को टिकट दिया है। इसी प्रकार फरीदाबाद से विधायक एवं वित्तमंत्री विपुल गोयल को भी इस बार टिकट नहीं दिया गया है। इसके अलावा डिप्टी स्पीकार संतोष यादव का टिकट भी काट दिया है। खास बात यह है कि गुरुग्राम से लगती चार में से तीन विधानसभाओं के मौजूदा विधायकों का टिकट काटा गया है। पटौदी विधानसभा से राव इंद्रजीत की बेहद खास, विधायक बिमला चौधरी का टिकट काटकर प्रदेश प्रवक्ता सत्यप्रकाश जरावत को टिकट दिया गया है। सोहाना विधानसभा से विधायक तेज पाल तंवर का टिकट कटा है, उनकी जगह मेवात के संजय सिंह को सोहाना विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है।
खास बात यह है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अपनी पुरानी सीट करनाल से ही चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला टोहाणा, कैप्टन अभिमन्यु नारनौंद और ओम प्रकाश धनखड़ बादली से चुनाव लड़ेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिग्गज जाट नेता वीरेंद्र ङ्क्षसह की विधायक पत्नी प्रेमलता उचाना कलां से चुनाव लड़ेंगी। इस सीट पर 2014 में उन्होंने जीत हासिल की थी। इसके अलावा पहलवान योगेश्वर दत्त बरौदा (सोनीपत जिला) से, हाकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह पिउहा (कुरुक्षेत्र) से और बबीता फोगाट दादरी से चुनाव लड़ेंगी। ये तीनों पहली बार सियासत के मैदान में उतरे हैं।

3 खिलाडिय़ों को भी टिकट दिए

खास बात यह है कि पार्टी में हाल में शामिल हुए 3 खिलाडिय़ों को भी टिकट दिए गए हैं। पहलवान बबीता फोगाट, पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान संदीप ङ्क्षसह, ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त को क्रमश: दादरी, पिहोवा और बरोदा से उम्मीदवार बनाया गया है। तीन दिन पहले हरियाणा के एकमात्र अकाली दल के विधायक बलकौर सिंह को तोड़ा था, आज उन्हें भी सीटिंग सीट पर टिकट दे दिया।

जो 12 सीट अभी घोषित नहीं हुई

3. नारायणगढ़ (अंबाला)
25 पानीपत (शहरी)
28. गनौर (सोनीपत)
30.खरखौदा (सोनीपत)
40.फतेहाबाद
47.आदमपुर(हिसार)
58.तोशाम (भिवानी)
60.महम
73. कोसली
74रेवाड़ी
77. गुरुग्राम
84.पलवल
———————
78 सीटों पर ऐलान

— 38 सीटिंग एमएलए को दिया टिकट
—7 सीटिंग एमएलए का टिकट काटा
—9 महिलाओं को दिया टिकट
—3 मशहूर खिलाडियों को टिकट
—एकमात्र अकाली विधायक को तोडकर बीजेपी से दिया टिकट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Latest Articles