19.1 C
New Delhi
Wednesday, February 11, 2026

कमलनाथ ने की अमित शाह से 45 मिनट मुलाकात

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री  ने की गृह मंत्री अमित शाह से  मुलाकात
——मध्य प्रदेश में अतिवृष्टि और बाढ़ के लिए मांगी मदद
——राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से 6621.28 करोड़ रुपये की राशि जारी करने की मांग

नई दिल्ली 21 अक्टूबर, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ ने आज यहां केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके निवास स्थान पर मुलाकात कर प्रदेश में अतिवृष्टि और बाढ़ से उत्पन्न स्थिति से अवगत कराया।

लगभग 45 मिनट चली मुलाकात में मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय गृहमंत्री से आग्रह किया कि राष्ट्रीय आपदा राहत कोष के अंतर्गत 6621.28 करोड़ रुपये की राहत राशि फसलों के नुकसान की भरपाई और अधोसंरचना के पुनर्निर्माण के लिए केन्द्र सरकार द्वारा शीघ्र जारी किया जाय जिससे प्रदेश के 55 लााख से अधिक किसानों को समय पर राहत दी जा सके। साथ ही इस त्रासदी को गंभीर आपदा की श्रेणी में रखने की मांग की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में सामान्य से 46 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है।

 

प्रदेश के 52 जिले में से 20 जिलों में सामान्य से 60 प्रतिशत से अधिक वर्षा हुई है। किसानों के धान को छोड़कर लगभग सभी फसलों में बहुत अधिक नुकसान हुआ है। साथ ही राज्य की अधोसंरचना को भी काफी क्षति पहुंची है।

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री कमल नाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस संबंध में पहले ही एक ज्ञापन सौंपा था जिसमें प्रदेश में अतिवृष्टि और बाढ़ के कारण हुए नुकसान का पूरा ब्यौरा दिया गया था। साथ ही मुख्यमंत्री ने केन्द्र से एक बार पुनः नुकसान का आकलन फिर से कराये जाने की मांग की थी। केन्द्र सरकार के अध्ययन दल ने 14 से 16 अक्टूबर के बीच पुनः राज्य के 16 जिलों का आकलन कर नुकसान का जायजा लेकर केन्द्र सरकार को रिपोर्ट सौंप दी है।
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री कमल नाथ को ध्यानपूर्वक सुना और केन्द्र से हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest News