22.1 C
New Delhi
Sunday, October 19, 2025

देश में मानव सेवा की मिसाल बना निरंकारी मिशन

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

–प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की निरंकारी मिशन की तारीफ
–दिल्ली में रोजाना 10 हजार लोगेां का खाना बना रहे हैं निरंकारी
-हरियाणा एवं उत्तराखंड सरकार को दिए 50-50 लाख रुपये

(खुशबू पाण्डेय)
नई दिल्ली, 9 अप्रैल : संत निंरकारी मण्डल ने लॉकडाउन के दिन से ही देश और दुनिया में मानव सेवा में पूरी ताकत झोंक दी है। मिशन के लाखों भक्तों एवं सेवादार देश और विदेश में कोराना के खिलाफ छिड़ी जंग में सीधी लड़ाई के लिए तैयार हैं। मिशन की प्रमुख सद्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के आदेशानुसार, निरंकारी मिशन कोरोना वायरस से उत्पन्न महामारी के विपत्तिपूर्ण समय में अपनी सभी शाखाओं के माध्यम से मानव समाज की सेवा निरन्तर कर रहा है। उनकी इसी मानव सेवा को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कायल हो उठे।

देश में मानव सेवा की मिसाल बना निरंकारी मिशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के जरिये मिशन और मिशन के सेवा की बड़ी तारीफ की है। साथ ही कहा है कि निरंकारी मिशन मानव सेवा की मिसाल के रूप में काम कर रहा है। पीएम मोदी ने ट्वीट करकेे निरंकारी मिशन को बधाई दी है। मोदी ने निरंकारी मंडल के द्वारा पीएम राहत कोष में दिए योगदान को भी सराहा है।

देश में मानव सेवा की मिसाल बना निरंकारी मिशन
संत निरंकारी मंडल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को 50-50 लाख रुपये की धनराशि प्रधानमंत्री राहत कोष में दिया है। इसके अलावा संत निरंकारी चेरीटेबल फाउण्डेशन के तत्वावधान में फाउण्डेशन के सदस्य, श्रद्धालु भक्त व सेवादल के भाई-बहन दिन रात पूर्णतय: समर्पित होकर मानव सेवा में लगे हुये हैं। मिशन की इसी सेवा भाव की आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी तारीफ की है। साथ ही कहा है कि निरंकारी मिशन मानव सेवा की मिसाल के रूप में काम कर रहा है। पीएम मोदी ने ट्वीट करकेे निरंकारी मिशन को बधाई दी है।

मिशन के प्रवक्ता के मुताबिक दिल्ली की सभी 36 शाखाओं में भी स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर मदद की जा रही है। कालका जी, रोहणी,पालम, अर्जुन नगर, दिलशाद गार्डेन इत्यादि में भी इसी प्रकार सेवा कार्य किया जा रहा है। सेवा करने के साथ-साथ सामाजिक दूरी का भी पूरा ध्यान दिया जा रहा हैं।

निरंकारी मण्डल द्वारा डाक्टरों व नर्सो के लिये 10 हजार पीपीई किट उपलब्ध कराई जायेगी। बता दें कि मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने इस सेवा के लिये निरंकारी चेरीटेबल फाउण्डेशन के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है ।

सद्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज का आदेश

देश में मानव सेवा की मिसाल बना निरंकारी मिशन
बता दें कि मिशन की प्रमुख सद्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के आदेशानुसार, निरंकारी मिशन कोरोना वायरस से उत्पन्न महामारी के विपत्तिपूर्ण समय में अपनी सभी शाखाओं के माध्यम से मानव समाज की सेवा निरन्तर कर रहा है। निरंकारी मिशन की देश व दूर देशों की शाखाओं के द्वारा लंगर, राशन सामग्री इत्यादि जरूरतमंदों को उपलब्ध कराई जा रही है एवं भरपूर धनराशि से भी सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इसके साथ ही भारत सरकार के समक्ष देश भर के निरंकारी भवनों को आइसोलसन सेण्टर बनाने का प्रस्ताव भी भेजा गया है। निरंकारी मिशन ने जरूरतमंदों की मदद के लिए बुराड़ी ग्राउंड में रोजाना 10 हजार लोगों के लिए भोजन बनाया जा रहा है।

विदेशी सरजमीं पर भी मिशन का बड़ा योगदान

निरंकारी मिशन की विदेशों में स्थित कनाडा द्वारा दो अस्पतालों में जरूरत मंदों को भोजन के बंद पैकैट वितरित किये गये। यार्कशायर ब्रॉन्च द्वारा एक हजार दो सौ पिछत्तर पौण्ड चैरिटी संस्था ब्रेडफोर्ड को प्रदान किये गये हैं। इसके अलावा देश के उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश व अन्य सभी प्रान्तों मे भी प्रादेशिक सरकारों के साथ तालमेल करते हुये तन, मन, धन से राशन एवं अन्य आवश्यक वस्तुयें जरूरत मंदों तक पहुँचायीं जा रहीं हंै। देश के हालात को देखते हुये निरंकारी चेरीटेबल फाउण्डेशन द्वारा रक्त दान शिविरों का भी आयोजन किया जा रहा हैं।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest Articles