26.1 C
New Delhi
Saturday, September 13, 2025

दिल्ली की सिख सियासत में अब आई ‘JAGO’

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

सिख नेता मंजीत सिंह जीके ने लांच की नई धार्मिक पार्टी
–पार्टी में यूथ विंग, स्त्री विंग, धर्मप्रचार विंग तथा बुद्धिजीवी विंग बनेगा
–मंजीत सिंह जीके होंगे पार्टी के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष
–दिल्ली कमेटी के 46 वार्डों को 5 जिलों में बांटा

(आकर्ष शुक्‍ला )
नई दिल्ली 2 अक्टूबर :  दिल्ली की सिख सियासत में आज एक नई पंथक पार्टी की एंट्री हुई है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने अकाली दल से रिश्ता खत्म कर नई पार्टी का ऐलान कर दिया। पार्टी का नाम जागो (जग आसरा गुरु ओट) होगा। मंजीत सिंह जीके इस नई धार्मिक पार्टी के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। इस बात का ऐलान पार्टी के सरप्रस्त तथा गुरु नानक देव खालसा कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉक्टर हरमीत सिंह ने किया।

 

दिल्ली की सिख सियासत में अब आई 'jago'

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा(पहाड़ी वाला) ग्रेटर कैलाश में हुए समागम के दौरान सैकड़ों संगतों की मौजूदगी में गुरबाणी कीर्तन के बाद हुई अरदास में ग्रंथी साहिब ने पार्टी के नाम का ऐलान किया। पार्टी में यूथ विंग, स्त्री विंग, धर्मप्रचार विंग तथा बुद्धिजीवी विंग जल्द घोषित किया जाएगा। जबकि विधार्थी विंग का अध्यक्ष श्री गुरु तेग बहादर खालसा कॉलेज छात्र संघ की अध्यक्षा तरणप्रीत कौर को बनाया गया है। साथ ही पार्टी की सलाहकार कमेटी बनाई जाएगी, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित प्रोफेशनल पंथ का मार्गदर्शन करेंगे। संगठन की दृष्टि से दिल्ली कमेटी के 46 वार्डों को 5 जिलों में बांटा गया है। इन जिलों के नाम सन् 1783 में दिल्ली फतेह करने वाले 5 सिख सेनापतियों के नाम पर रखें गए हैं। हर जिलें में कमेटी के 9-10 वार्ड आएंगे। पूर्वी दिल्ली जिले का नाम बाबा बघेल सिंह के नाम पर होगा, जबकि मध्य-पश्चिमी दिल्ली जिला बाबा जस्सा सिंह आहलूवालिया, पश्चिमी दिल्ली जिला बाबा जस्सा सिंह रामगढ़ीया, दक्षिणी दिल्ली जिला जत्थेदार महा सिंह शुक्रचकिया तथा उत्तरी दिल्ली जिले का नाम जत्थेदार तारा सिंह घेबा के नाम पर होगा।

10 हजार सक्रिय सदस्य बनाने का दावा

पार्टी ने राजधानी दिल्ली में 10,000 सक्रिय सदस्य बनाने का दावा किया है। इसकी प्रक्रिया ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों तरीकों से शुरू की जाएगी। इसके लिए बाकायदा पार्टी की वैबसाइट,फेसबुक, वट्सएप,ट्वीटर, इंस्टाग्राम तथा यू-टयूब आदि सोशल मीडिया खाते बनाए गए है। पार्टी का मुख्य दफ्तर पूसा रोड़ पर होगा।

देश-विदेश में रहते सिखों की बनेंगे आवाज

दिल्ली की सिख सियासत में अब आई 'jago'
पंथक पार्टी होने के नाते पार्टी का कार्यक्षेत्र देश-विदेश में रहते सिखों की आवाज बनकर कौम की बेहतरी के लिए कार्य करना होगा। मांग तथा सुविधा के अनुसार पार्टी की इकाइयों की स्थापना देश-विदेश में की जा सकती है। जीके ने मीडिया के समक्ष पार्टी का लोगो भी जारी किया। इसमें पार्टी की टैग लाइन नीहां तों लीहां तक अंकित थी। इसका अर्थ है कि पार्टी सिख गुरुओं द्वारा सिख पंथ की रखी गई नींव के बाद कौम को दिखाई व समझाई गई सैद्धांतिक तथा आध्यात्मिक लकीर पर चल कर कौम की आवाज बनेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest Articles