24.1 C
New Delhi
Thursday, February 12, 2026

दिल्ली की राह चला आंध्र प्रदेश, 75 फीसदी शराब पर टैक्स

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

–यूपी सहित कई राज्यों में भारी टैक्स लगाने पर मंथन
— छत्तीसगढ़ में होम डिलवरी, एक व्यक्ति को मिलेगा 5 लीडर
–यूपी ने किया खारिज, शराब पर नहीं लगाएंगे टैक्स

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल : राजधानी दिल्ली ने शराब पर 70 फीसदी टैक्स क्या लगाया, दूसरे राज्य भी दिल्ली की राह पर चल पड़े हैं। दिल्ली सरकार के फैसले के 24 घंटे के भीतर आंध्र प्रदेश सरकार ने भी शराब की कीमतों में 50 प्रतिशत टैक्स की बढ़ोतरी कर दी। जबकि, दो दिन पहले ही सरकार ने शराब पर 25 फीसदी टैक्स लगाया था। दोनों को मिलाकर अब आंध्र प्रदेश में 75 फीसदी टैक्स शराब पर वसूला जाएगा। आंध्र प्रदेश में नई कीमत 5 मई की रात से लागू हो गई। राज्य में शराब की दुकान खोलने का समय 11 बजे की जगह दोपहर 12 बजे से शाम सात बजे तक निर्धारित किया गया है। माना जा रहा है कि सोशल डिस्टेंस का पालन करने और लोगों को शराब पीने से हतोत्साहित करने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है।

दिल्ली और आंध्र की तर्ज पर कई बड़े राज्य भी शराब पर भारी भरकम टैक्स लगाने का मन बना रहे हैं। इसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, आदि राज्य शामिल हैं। सूत्रों की माने तो उत्तर प्रदेश सरकार भी मंगलवार को शराब पर भारी भरकम टैक्स लगाने पर विचार करता रहा। लॉकडाउन के कारण अप्रैल में उत्तर प्रदेश सरकार का रेवेन्यु कलेक्शन बहुत कम हुआ है। सालाना टारगेट का मात्र 1.2 फीसद कर राजस्व ही सरकार को मिला है।

राजस्व में भारी कमी को देखते हुए राज्य सरकार, शराब की दुकानें खोलने के साथ ही शराब पर अतिरिक्त कोरोना शुल्क लगाने की तैयारी में है। हालांकि, देर शाम यूपी के प्रमुख सचिव आबकारी संजय भूस रेड्डी ने शराब पर टैक्स लगाने की बात को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि शराब पर टैक्स बढ़ाने का न तो कोई प्रस्ताव है और ना ही कोई विचार।

उधर, छत्तीसगढ़ में सरकार शराब की होम डिलीवरी कर रही है। इसके लिए बाकायदा नियम बना दिया गया है। उसके मुताबिक एक शख्स 5 लीटर तक शराब घर मंगवा सकता है। पांच लीटर तक शराब की होम डिलीवरी के लिए सिर्फ एमआरपी से 120 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे। शराब के शौकीनों के लिए ये होम डिलीवरी चार्ज कोई ज्यादा नहीं है।

बता दे कि कोरोना वायरस संकट की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन लागू है। लॉकडाउन ने देश की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह से ठप कर दिया है। ऐसे में अर्थव्यवस्था को खोलने और राजस्व के घाटे को कम करने की कोशिशों के क्रम में दिल्ली के बाद अब आंध्र प्रदेश सरकार और बाकी राज्यों को यह फार्मूला ठीक लग रहा है। दरअसल, लॉकडाउन की तीसरे चरण में शराब की दुकानों को खोलने की इजाजत मिल गई है।

बता दें कि सोमवार को दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने आज से शराब के दामों पर 75 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। दिल्ली में आज से शराब की कीमतें ज्यादा हो गई हैं, क्योंकि दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में शराब बिक्री पर 70 प्रतिशत विशेष कोरोना शुल्क लगा दिया है। पंजाब सरकार भी होम डिलवरी की तैयारी कर रहा है। एक दो दिन में फैसला हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest News