28.1 C
New Delhi
Thursday, October 16, 2025

निरहुआ आजमगढ़ से आजमाएंगे किस्मत, लोधी रामपुर से लड़ेगे चुनाव

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली /अदिति सिंह : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में दो लोकसभा सीट और 4 राज्यों में सात विधानसभा सीट पर 23 जून को होने वाले उपचुनावों के लिए शनिवार को अपने प्रत्याशियों की घोषणा की। इसके अलावा भाजपा ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा को राज्य के टाउन बोरदोवाली विधानसभा सीट से और भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ को आजमगढ़ लोकसभा सीट (उत्तर प्रदेश) से चुनाव मैदान में उतारा है। घनश्याम लोधी उप्र में रामपुर लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार होंगे। आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट को समाजवादी पार्टी के नेताओं क्रमश: अखिलेश यादव और मोहम्मद आजम खान ने विधानसभा चुनाव जीतने के बाद खाली कर दिया था।

‘निरहुआ को आजमगढ़ से टिकट, लोधी रामपुर से लड़ेगे चुनाव
-भाजपा ने उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों का किया ऐलान
-त्रिपुरा के मुख्यमंत्री साहा, टाउन बोरदोवाली सीट से लड़ेगे चुनाव

दिल्ली में राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर भाजपा ने राजेश भाटिया को टिकट दिया है। यह सीट आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा के राज्यसभा जाने के बाद रिक्त हो गई है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री साहा, टाउन बोरदोवाली सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं। राज्यसभा सदस्य साहा को बिप्लब देव की जगह हाल में राज्य का मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया था। त्रिपुरा में भाजपा ने अगरतला से अशोक सिन्हा, सुरमा (एससी) सीट से स्वप्न दास पॉल और जुबराजनगर सीट से मलिना देबनाथ को टिकट दिया है। भाजपा ने आंध्र प्रदेश में अत्मारकुर विधानसभा सीट पर गुंडलापल्ली भरत कुमार यादव को और झारखंड की मांडर (एसटी) विधानसभा सीट पर गंगोत्री कुजुर को उम्मीदवार बनाया है। चुनाव आयोग के अनुसार, लोकसभा की तीन और विधानसभा की सात सीट पर 23 जून को उपचुनाव होंगे। तीसरी लोकसभा सीट, पंजाब में संगरूर है, जो भगवंत मान ने खाली की है। मान, हालिया राज्य विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को जीत मिलने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री नियुक्त किये गये हैं। चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा कि मतगणना 26 जून को होगी।

Related Articles

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest Articles