नयी दिल्ली /सुनील पाण्डेय :दिल्ली की नयी विधानसभा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व केवल सात प्रतिशत होने जा रहा है। विधानसभा चुनाव की शनिवार को हुई मतगणना में कुल पांच महिला उम्मीदवारों को सफलता मिली है, जिनमें मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी(आप) नेता आतिशी भी एक हैं। यह संख्या 70 सीटों की विधानसभा में महिलाओं के अनुपात को केवल सात प्रतिशत तक पहुंचाती है। राजधानी में इस बार के चुनाव में जीतीं महिलाओं में चार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की और एक ‘आप’ की सदस्य हैं।
नजफगढ़ विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नीलम पहलवान ने 101708 वोट प्राप्त करके, ‘आप’ के अपने प्रतिद्वंद्वी तरुण यादव को 29009 मतों से हराया है। भाजपा की उम्मीदवार रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा सीट पर बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने ‘आप’ की उम्मीदवार बंदना कुमारी को 29595 मतों से पराजित किया। सुश्री रेखा को 68200 वोट प्राप्त हुए।
कालकाजी विधानसभा सीट से सुश्री आतिशी ने कांटे के मुकाबले में भाजपा के रमेश विधूड़ी को 3521 मतों से पराजित किया। सुश्री आतिशी को 52154 वोट मिले।
भाजपा प्रत्याशी पूनम शर्मा ने वजीरपुर विधानसभा सीट से ‘आप’ के राजेश गुप्ता को 11425 मतों से हराया। उन्हें 54721 वोट मिले।
विधानसभा के लिये निर्वाचित पांचवीं महिला भाजपा की शिखा राय ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट पर 49594 वोट प्राप्त किये। उन्होंने दिल्ली के स्वास्थ मंत्री एवं ‘आप’ नेता सौरभ भारद्वाज को 3188 मतों से हराया।
इन चुनावों में भाजपा ने नौ सीटों पर महिलाओं को उम्मीदवार बनाया था जबकि ‘आप’ ने आठ महिला प्रत्याशी खड़े किये थे। उल्लेखनीय है कि संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण देने के प्रावधान वाला विधेयक सर्वसम्मति से 2023 में पारित हो चुका है। इसे वर्ष 2029 के आम चुनाव में प्रभावी होने की संभावना हैं।
दिल्ली में 5 महिलाएं ही बनीं MLA, 4 बीजेपी से जुडी, आप की एक मात्र आतिशी
नयी दिल्ली /सुनील पाण्डेय :दिल्ली की नयी विधानसभा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व केवल सात प्रतिशत होने जा रहा है। विधानसभा चुनाव की शनिवार को हुई मतगणना में कुल पांच महिला उम्मीदवारों को सफलता मिली है, जिनमें मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी(आप) नेता आतिशी भी एक हैं। यह संख्या 70 सीटों की विधानसभा में महिलाओं के […]
-Advertisement-
- Advertisement -
-Advertisement-
-Advertisement-
Delhi epaper
Prayagraj epaper
Kurukshetra epaper
-Advertisement-

