HomeNationalपुलिस बलों की कैंटीनों और स्टोरों पर सिर्फ स्वदेशी उत्पाद मिलेगा

पुलिस बलों की कैंटीनों और स्टोरों पर सिर्फ स्वदेशी उत्पाद मिलेगा

-प्रधानमंत्री की अपील पर गृहमंत्रालय ने लिया फैसला -10 लाख सीएपीएफ कर्मियों के 50 लाख परिजन उपयोग करेंगे -1 जून से व्यवस्था होगी शुरू, 2800 करोड़ की होती है खरीद – अमित शाह ने देश से की अपील, देश में बने उत्पादों का प्रयोग करें -एक संकल्प, एक लक्ष्य- आत्मनिर्भर भारत : अमित शाह नई […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

-प्रधानमंत्री की अपील पर गृहमंत्रालय ने लिया फैसला
-10 लाख सीएपीएफ कर्मियों के 50 लाख परिजन उपयोग करेंगे
-1 जून से व्यवस्था होगी शुरू, 2800 करोड़ की होती है खरीद
– अमित शाह ने देश से की अपील, देश में बने उत्पादों का प्रयोग करें
-एक संकल्प, एक लक्ष्य- आत्मनिर्भर भारत : अमित शाह

नई दिल्ली / टीम डिजिटल : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की देश को आत्मनिर्भर बनाने और भारत में बने उत्पाद उपयोग करने की अपील का सबसे पहले गृहमंत्रालय पहल करने जा रहा है। गृहमंत्रालय ने आज फैसला लिया है कि देशभर में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की कैंटीनों और स्टोरों पर अब सिर्फ स्वदेशी उत्पादों की ही बिक्री होगी। 01 जून 2020 से देशभर की सभी सीएपीएफ कैंटीनों पर यह लागू होगा, जिसकी कुल खरीद लगभग 2800 करोड़ रूपए के करीब है। इससे लगभग 10 लाख सीएपीएफ कर्मियों के 50 लाख परिजन स्वदेशी उपयोग करेंगे।
इस बावत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील को आने वाले समय में भारत को विश्व का नेतृत्व करने का मार्ग प्रशस्त करने वाला मार्गदर्शन बताया है।

गृह मंत्री अमित शाह ने देश की जनता से भी अपील करते हुए कहा कि आप देश में बने उत्पादों को अधिक से अधिक उपयोग में लायें व अन्य लोगों को भी इसके प्रति प्रोत्साहित करें। यह पीछे रहने का समय नहीं बल्कि आपदा को अवसर में बदलने का समय है।

- Advertisement -

शाह के अनुसार यदि हर भारतीय भारत में बने उत्पादों (स्वदेशी) का उपयोग करने का संकल्प ले तो पांच वर्षों में देश आत्मनिर्भर बन सकता है।
देश की जनता से अपील करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, आइए हम सब स्वदेशी उत्पादों का उपयोग कर आत्मनिर्भर भारत की इस यात्रा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथ मजबूत करें।
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने और लोकल प्रोडक्ट्स (भारत में बने उत्पाद) उपयोग करने की एक अपील की जो निश्चित रूप से आने वाले समय में भारत को विश्व का नेतृत्व करने का मार्ग प्रशस्त करेगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

-Advertisement-

Latest News