28.9 C
New Delhi
Monday, June 16, 2025

पश्चिम बंगाल में खेला शुरू, ममता बनर्जी से भिडेंगे पूर्व चहेते शुभेंदु अधिकारी

भाजपा ने पश्चिम बंगाल के लिए 57 सीटों पर उतारे प्रत्याशी
-ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे शुभेंद्रू अधिकारी
-6 महिलाओं, 12 एससी, 7 एसटी उम्मीदवारों को दिया टिकट
-पहले एवं दूसरे चरण के चुनाव के लिए उतारे प्रत्याशी

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पश्चिम बंगाल में हो रहे विधानसभा चुनावों के लिए आज यहां 57 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की। इसमें 6 महिलाओं को टिकट दिया गया है। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ उनके पूर्व सहयोगी और कैबिनेट में मंत्री रहे शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगे। बनर्जी ने कोलकाता में अपनी पारंपरिक भवानीपुर सीट छोड़कर नंदीग्राम से चुनाव लडऩे की घोषणा की है। यह सीट पश्चिम बंगाल में सबसे हॉट मानी जा रही है। अधिकारी 2016 में इस सीट से विजयी हुए थे और हाल में भगवा पार्टी में शामिल होने से पहले उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। भाजपा ने पहली लिस्ट में 12 अनुसूचित जाति एवं 7 अनुसूचित जन जाति से जुड़े लोगों को टिकट दिया है।

पश्चिम बंगाल में खेला शुरू, ममता बनर्जी से भिडेंगे पूर्व चहेते शुभेंदु अधिकारी
इसके अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी अशोक ​डिंडा और पूर्व आईपीएस अधिकारी भारती घोष को भी मैदान में उतारा गया है। पार्टी ने एक सीट अपने सहयोगी दल एजेएसयू को दी है। इसके साथ ही भाजपा ने 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच आठ चरणों में होने वाले चुनाव के पहले दो चरणों के लिए 60 में से तीन को छोड़कर बाकी सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने शनिवार की शाम प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया। पहली लिस्ट में 6 महिलाओं को मैदान में उतारा गया है। इसमें सुनीता सिंघा- पटशपुर विधानसभा सीट, सोनाली मुर्मू को केशरी विधानसभा सीट, चंदना बाउरी से साल्टोरा, तपासी मोंडल को हल्दिया विधासभा सीट, अंतरा भटटाचार्य को पिंगला सीट एवं भारती धोष को डेबरा विधानसभा सीट से मैदान में उतारा गया है। पार्टी महासचिव अरुण ङ्क्षसह के मुताबिक बाकी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान जल्द किया जाएगा।

प्रत्याशियों के नामों का चयन वीरवार की देर रात तक चली

प्रत्याशियों के नामों का चयन वीरवार की देर रात तक चली भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में हुई बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नडडा ने की थी। बैठक में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत, हाल ही में बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए गए शहनवाज हुसैन सहित केंद्रीय चुनाव समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।
बता दें कि 294 विधानसभा सीटों वाले पश्चिम बंगाल राज्य में 8 चरणों में मतदान होगा। पहला चरण 27 मार्च को होगा।

Related Articles

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Latest Articles