31.4 C
New Delhi
Friday, August 29, 2025

5500 विद्यार्थियों ने बनाया नानक पंथ मानव श्रृंखला

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

–किया गुरु के संदेशों का प्रचार, सभी धर्मों के बच्चे शामिल
–गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित कार्यक्रम

(नीता बुधौलिया)

नई दिल्ली, 21 सितम्बर: श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों के तहत शनिवार को 5500 विद्यार्थियों ने इंडिया गेट पर नानक पंथ मानव श्रंृखला बनाया। साथ ही गुरु साहिब का संदेश मानवता को दिया व गुरु साहिब के हुक्मनुसार जीवन बसर करने का निमंत्रण भी दिया। सभी बच्चे गुरु हरिकृशन पब्लिक स्कूलों के हैं। मानव श्रृंखला में हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सहित हर धर्म के विद्यार्थियों ने भाग लिया। ‘नानक पंथ मानव श्रृंखला में शामिल विद्यार्थियों व उनके हाथ में संदेशों को देखने के लिए लोगों में बड़ा उत्साह था।

5500 विद्यार्थियों ने बनाया नानक पंथ मानव श्रृंखला

इस दौरान लोग सैल्फी लेते भी नजर आये। इस मौके पर विद्यार्थियों ने गुरु नानक देव जी द्वारा दिये संदेश की तख्तियां उठाई हुईं थी, जिन पर, पवन गुरु पानी पिता माता धरत महत, सरबत का भला, प्र्यावरण संरक्षण, पानी बचाओ, स्त्री का आदर करो आदि नारे शामिल थे। बता दें कि मानव श्रृंखला में सभी धर्मों के बच्चों की मौजूदगी यह संदेश देती है कि हम किसी धर्म के लिए नहीं बल्कि मानवता के लिए खड़े थे।

5500 विद्यार्थियों ने बनाया नानक पंथ मानव श्रृंखला

इसके अलावा स्कूली बच्चे गुरु नानक देव जी के पावन प्रवचनों जैसे की पवन गुरु ,पानी पिता ,माता धरत महत (बायु हमारी शिक्षिका है, पानी हमारा पिता है, धरती हमारी माता है शरबत दा भला (सबको मंगल कामना हो), सच सुनाएसि सच की बेला (हमेशा सच बोलिये) सहित पावन गुरबाणी में दर्शाये महिला सम्मान, बेटी बचाओ, पर्यावरण संरक्षण, महिला सुरक्षा आदि उपदेशों को पोस्टर तख्तियों के जरिये राहगीरों को जागरुक किया। इसका मकसद किसी धर्म को बड़ा करना नहीं बल्कि यह बताना है कि इन्साफ बड़ा है व परमात्मा सबसे बड़ा है।

नए ट्रैफिक नियमों के समर्थन

5500 विद्यार्थियों ने बनाया नानक पंथ मानव श्रृंखला
इस दौरान भारत सरकार द्वारा लागू किये गए नए ट्रैफिक नियमों के समर्थन व इसके बारे में लोगों को शिक्षित करने के लिए बच्चे अपने हाथों में विभिन्न संदेशो की तख्तियाँ उठा कर खड़े थे। इस दौरान दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीबी रणजीत कौर मानव श्रृंखला में शामिल बच्चों का हौंसला बढ़ाया। साथ में कमेटी सदस्य परमजीत सिंह चंडोक, सरबजीत सिंह विरक, निशान सिंह मान, रमिंदर सिंह स्वीटा, कुलदीप सिंह साहनी सहित बड़ी गिनती में कमेटी सदस्य भी मौजूद रहे।

गुरु साहिब का संदेश मानवता तक पहुंचाने का प्रयास : सिरसा

5500 विद्यार्थियों ने बनाया नानक पंथ मानव श्रृंखला

इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि इंडिया गेट के पूर्वी छोर पर 5500 विद्यार्थियों ने 3.5 किलोमीटर लंबी मानव श्रंख्ला बना कर गुरु साहिब का संदेश मानवता तक पहुंचाने का प्रयास किया है। यह युग विद्यार्थियों का युग है और वह यह फैसला करना चाहते हैं कि हमारा युग कैसा हो, भविष्य कैसा हो, समाज कैसा हो, मानवता कैसी हो व सृष्टि कैसी हो। आज विद्यार्थियों का मानना है कि इस धरती पर पानी बचाया जाना चाहिए, प्रदुषण कम होना चाहिए व गुरु नानक देव जी द्वारा संवाद करने के दिये संदेश पर चलते हुए आपसी झगड़े समाप्त होने चाहिए। सिरसा ने भारत व पाकिस्तान के बीच टकराव को भी संवाद के माध्यम से ही हल करने का पैगाम दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest Articles