22.1 C
New Delhi
Friday, February 13, 2026

500 सिख श्रद्धालुओं को हर महीने वीजा दे पाकिस्तान

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

–दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पाक सरकार से की मांग
–गुरु नानक देव के 550 वें प्रकाश पर्व को लेकर पाक उच्चायुक्त से मुलाकात
–सौंपा ज्ञापन, नगर कीर्तन के लिए पाकिस्तान में दाखिले की मांगी इजाजत

(अदिति सिंह)
नईं दिल्ली : श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को बड़े स्तर पर मनाने और पाकिस्तान तक निकाले जाने वाले नगर कीर्तन की बावत दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने आज दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायुक्त से मुलाकात की। इस दौरान कमेटी ने एक ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें नगर कीर्तन के पाकिस्तान में दाखिले की इजाजत मांगी। कमेटी नेताओं ने पाक अधिकारियों को बताया कि गुरु साहिब के 550वें प्रकाश पर्व पर हर गुरु नानक नाम लेवा चाहता है कि पाकि स्थित गुरुद्वारों के दर्शन किए जाएं। इसीलिये कम से कम 500 और ज्यादा से ज्यादा 1000 श्रद्धालुओं को हर महीने जुलाई से अक्तूबर तक वीजा जारी करने की मांग की। साथ ही पाकिस्तान दूतावास से इन श्रद्धालुओं के रहने का बंदोबस्त करने की भी अपील की गई है। प्रकाश पर्व के मुख्य समागम गुरुद्वारा ननकाणा साहिब और करतापुर साहिब में 10 से 12 नवंबर तक मनाये जायेंगे। उस से पहले पाँच दिवसीय नगर कीर्तन की समाप्ती होगी। नगर कीर्तन 2 नवंबर से 5 नवंबर तक चलेगा।
इस समय दिल्ली कमेटी द्वारा पाकिस्तान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ दिल्ली कमेटी और शिरोमणी कमेटी के 11 सदस्यीय मंडल की मीटिंग तय करवाने की मांग की गई।


पाकिस्तानी दूतावात के वरिष्ठ अधिकारी सईद हैदर शाह को मिलने के बाद दिल्ली सिक्ख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा एवं महासचिव हरमीत सिंह कालका ने कहा कि दिल्ली कमेटी, शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर, तख्त श्री पटना साहिब कमेटी एवं तख्त श्री हजूर साहिब कमेटी संयुक्त तौर पर एक महान नगर कीर्तन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की अगुवाई में निकालने जा रहा है।

नगर कीर्तन के लिए बहुत उत्साह

यह दिल्ली से शुरू होकर पंजाब होता हुआ पाकिस्तान में ननकाणा साहिब और गुरु साहिब से संबंधित स्थानों तक पहुँचेगा। सिरसा ने कहा कि इस बात पर खुशी है की कि दोनों मुल्कों में तनाव की स्थिति के बावजूद भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा गुरु नानक देव जी के 550वें जन्म दिन संबंधी आयोजित किये जाने वाले समागमों और नगर कीर्तन के लिए बहुत उत्साह दिखाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि करतारपुर साहिब कॉरिडोर तैयार करने के लिए भी हम दानों देशों की सरकारों के आभारी हैं।
इस मौके पर कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीबी रणजीत कौर, उपाध्यक्ष कुलवंत सिंह बाठ, हरविंदर सिंह के.पी, परमजीत सिंह चंडोक भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest News