20.1 C
New Delhi
Saturday, December 27, 2025

भव्य राम मंदिर के लिए निधि समर्पण अभियान का श्रीगणेश

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

–RSS प्रमुख मोहन भागवत ने वाल्मीकि मंदिर से श्रीगणेश किया
–राष्ट्रपति की शुभकामनाओं के साथ हुई राम मंदिर अभियान की शुरुआत

नई दिल्ली/ नीता बुधौलिया : अयोध्या में भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर के निर्माण हेतु प्रारंभ हुए निधि समर्पण अभियान का श्रीगणेश आज राष्ट्रपति के कर कमलों से राष्ट्रपति भवन में उनके पूरे परिवार के साथ हुआ। राष्ट्रपति कोविंद ने इसके लिए 500100 रुपये (पांच लाख सौ रुपये) का अंशदान दिया। आज प्रात: 11 बजे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के कोषाध्यक्ष पूज्य गोविंद देव गिरी महाराज, विहिप कार्याध्यक्ष एडवोकेट आलोक कुमार, न्यास के न्यासी व भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष निरपेंद्र मिश्रा तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघ चालक कुलभूषण आहूजा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल ने भेंट कर उनकी शुभकामनाएं इस महा अभियान हेतु लीं।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर-संघचालक डॉ मोहन राव भागवत ने आज दिल्ली के मंदिर मार्ग स्थित वाल्मीकि मंदिर से अभियान का श्री गणेश किया।

इस अवसर पर वे स्वयं वाल्मीकि मंदिर पहुंचे तथा मंदिर में पूजन अर्चन के उपरांत कृष्ण शाह विद्यार्थी महाराज का आशीर्वाद लिया तथा उनका योगदान भी प्राप्त किया। जूना पीठाधीश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानन्द गिरी जी महाराज ने नागपुर की लाल गंज सेवा बस्ती में अनुसूचित जाति के समुदाय के साथ सभी बँचित समाज के लोगों से भिक्षा मांग कर उनसे समर्पण प्राप्त किया। इसी के साथ ही देश भर में असंख्य रामभक्तों ने गाँव गाँव गली गली व घर घर जाकर इस अभियान हेतु लाखों लोगों से उनकी समर्पण निधि प्राप्त कर उनको इस पुनीत कार्य से जोड़ा।


अनेक राज्यों की राजधानियों से भी इस अभियान से गणमान्य लोग जुडे। उत्तराखंड की राज्यपाल देवीरानी मौर्य से विहिप के केन्द्रीय मंत्री व प्रवक्ता अशोक तिवारी की अगुवाई में एक प्रतिनिधि मण्डल ने भेंट की। श्रीमती मौर्य ने अपने पति के साथ एक लाख के माध्यम से तथा 21000 चेक के माध्यम से निधि अर्पित की। राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने अपनी पत्नी की उपस्थिति में 1,51,000 रुपए का चेक समर्पित किया। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में विहिप के केन्द्रीय संगठन महामंत्री विनायकराव देशपांडे की अगुवाई में एक प्रतिनिधि मण्डल राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री शिव राज सिंह चौहान से मिला।चौहान ने श्रद्धापूर्वक उन्हें अपनी व्यक्तिगत निधि समर्पित की। कर्णावती में विहिप के प्रांत कार्यालय में हुए एक भव्य निधि समर्पण कार्यक्रम में विहिप की केन्द्रीय प्रबंध समिति के सदस्य दिनेश चंद्र ने राजधानी के कुछ गणमान्य लोगों के साथ राज्य के उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल का भी समर्पण प्राप्त किया।

UP के पूर्व विधायक सुरेन्द्र बहादुर सिंह ने दिए  एक करोड 11 लाख

उत्तरप्रदेश के रायबरेली स्थित बैसवारा जनपद के तेजगांव के पूर्व विधायक सुरेन्द्र बहादुर सिंह ने सैंकड़ों रामभक्तों की उपस्थिति में एक भव्य कार्यक्रम में विहिप उपाध्यक्ष व श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महा मंत्री चंपतराय को 1,11,11,111/- का एक चेक समर्पित किया। बाद में चंपत राय ने राज्य की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से राजभवन में भेंट कर अभियान के संबंध में उनकी शुभकामनाएं प्राप्त कीं। चंपत राय ने कहा कि 39 महीनों में यानी अप्रैल 2024 तक मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। अगले लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई में संभावित हैं. उन्हों ने कहा, ‘पूरा विश्वामस करते हैं कि अगर मकरसंक्रांति पर विचार कर लें तो 39 महीने में यह कार्य पूरा हो जाएगा। इच्छाल तो यही है.’ इस बीच देश के तमाम हिस्सोंर में आज मंदिर के धनसंग्रह के लिए विशाल रैलियां निकाली गई, इनमें बीजेपी और वीएचपी के कार्यकर्ता भगवा झंडे लहराते धन संग्रह के लिए जागरूकता फैलाने निकले।

विहिप ने घर-घर संपर्क कर धनसंग्रह प्रारंभ किया

विश्व हिंदू परिषद ने आज घर-घर संपर्क कर मंदिर निर्माण के लिए धनसंग्रह प्रारंभ किया। वीएचपी का लक्ष्य इस अभियान के लिए 42 दिनों में पांच लाख से ज्याकदा गांवों में 12 करोड़ घरों तक पहुंचना है। बीजेपी नेता राजू यादव कहते हैं, ‘भक्तदजनों से अपेक्षा कर रहे हैं कि वह श्रीराम मंदिर के भव्य निर्माण में अपना भी योगदान दें। आर्थिक तौर पर एक रुपये का भी योगदान है, सौ रुपये और एक हजार रुपये का भी योगदान है. धनराशि का उद्देश्यी यह है कि आम जनमानस में यह संदेश जाए कि मेरा भी श्रीराम के प्रति समर्पण है, पूरी जनता में अभियान को लेकर बहुत उत्सानह है।

Related Articles

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest Articles