40.3 C
New Delhi
Sunday, June 8, 2025

कांग्रेस के 55 वर्षों में जितने काम हुए, मोदी सरकार ने 5 वर्षों में किया

–केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश की जनता से किया संवाद
-पंडित नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह ने गरीबी हटाने का सिर्फ नारा दिया
–मोदी सरकार ने गरीबों के लिए काम किया : गडकरी

नई दिल्ली / टीम डिजिटल : केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आज बुधवार को ‘मध्य प्रदेश जन-संवाद अभियान के तहत वर्चुअल रैली के माध्यम से मध्य प्रदेश की जनता और पार्टी कार्यकर्ता से मुखातिब हुए। साथ ही मोदी सरकार की उपलब्धि पर विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर उन्होंने भारत को विश्व गुरु के पद पर पुन: प्रतिष्ठित करने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 21वीं सदी के हिंदुस्तान की केवल बात ही नहीं की है, बल्कि इसके सभी जरूरी योजनाओं को जमीन पर उतार कर दिखाया है। आजादी के बाद के 70 सालों में लगभग 55 सालों तक देश में कांग्रेस की सरकार रही लेकिन देश की स्थिति में कोई फर्क नहीं पड़ा। पंडित नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह तक की कांग्रेस सरकारों ने ‘गरीबी हटाओ के नारे दिए, अनेक कार्यक्रमों की घोषणाएं की गई लेकिन गरीबी दूर नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 55 वर्षों के शासनकाल में जितने काम हुए, उससे कहीं अधिक 5 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कर दिखाया। पहली बार माओवादी नक्सलवाद हो या आतंकवादी हों, इनका खात्मा करने का काम हिम्मत के साथ किसी सरकार ने किया, तो मोदीजी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है।
भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कहा कि कांग्रेस के शासन के समय वोट बैंक के लिए आतंकवादियों के तुष्टीकरण की राजनीति होती थी, बाटला हाउस आतंकियों के मरने पर तो सांत्वना देने के लिए कांग्रेस के नेता उनके घरों में गए लेकिन आतंकियों से लड़ते हुए जो पुलिस इंस्पेक्टर शहीद हुए, उसके घर उनका कोई भी नेता नहीं गया।

उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में भारत के सामथ्र्य की, भारत के नेतृत्व की प्रशंसा हो रही है। पीएम मोदी ‘मोस्ट रिकॉग्नाइज एंड रिस्पेक्टफुल लीडर ऑफ द वल्र्ड के रूप में आज जाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद हमारी आस्था नहीं, हमारा जीवन है। हम राष्ट्र के लिए अपने जीवन को समर्पित करने वाले लोग हैं।

चीन के साथ किस तरह मुस्तैदी से हमने मामले को निपटाया है, पाकिस्तान से आए हुए आतंकवादियों की क्या हालत बनाई जा रही है, यह हम सबने महसूस किया है। आज हमारा देश एक ओर तकनीक का उपयोग कर रहा है, अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्टार्ट-अप, स्टैंड-अप, इनोवेशन और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप हो रहे हैं तो दूसरी ओर शिक्षा के माध्यम से संस्कृति और विरासत के आधार पर मूल्य आधारित जीवन पद्धति के आधार पर समाज को संपन्न बनाने की दिशा में हम काम कर रहे हैं। स्वामी विवेकानंद जी के विचार हमारे सिद्धांत है।
केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि पांच साल में हमने जो श्रेष्ठ भारत की कल्पना की थी, उस आधार पर हमने योजना बनाई। भविष्य की योजना हमने तैयार करके उस पर अमल करके दिखाया। 21वीं सदी में आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हमें करना है। पुराने समय में निर्णय ना करना ही कांग्रेस सरकार की नीति हुआ करती थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Latest Articles