26.1 C
New Delhi
Sunday, November 2, 2025

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने लोगों से नशीले पदार्थों और एड्स के खिलाफ जन आंदोलन चलाने का आह्वान किया

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

अगरतला। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने रविवार को नशे की लत, एचआईवी और एड्स जैसी समस्याओं पर चर्चा और लगातार जागरूकता अभियान चलाकर जन आंदोलन खड़ा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार इस दिशा में पूरा सहयोग देगी। अगरतला के एक मंदिर में निखिल त्रिपुरा महानम सेवक संघ द्वारा आयोजित 44वें स्थापना दिवस और रक्तदान शिविर को संबोधित करते हुए सीएम साहा ने स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “रक्तदान के जरिए हम न सिर्फ संदेश फैला रहे होते हैं, बल्कि दूसरों को भी आगे आने के लिए प्रेरित कर रहे होते हैं।”

नशे और स्वास्थ्य समस्याओं पर जागरूकता जरूरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे की लत, एचआईवी और एड्स जैसी बीमारियों पर चर्चा और समीक्षा के जरिए जन आंदोलन और जागरूकता पैदा करना बहुत जरूरी है। सरकार हर संभव सहयोग देगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि खून का कोई विकल्प नहीं है। इंसानी शरीर से न सिर्फ खून, बल्कि किडनी, लिवर जैसे अंगों का भी प्रत्यारोपण किया जा सकता है। खुद एक डेंटल सर्जन होने के नाते साहा ने इन मुद्दों पर गहराई से चर्चा की। उन्होंने कहा, “हमें नशे के खतरे और अवैध ड्रग व्यापार के खिलाफ सबको एकजुट करना होगा। संयुक्त प्रयासों से समाज को मजबूत बनाना होगा।”

महिलाओं सशक्तिकरण और आर्थिक विकास की सराहना

सीएम साहा ने महिलाओं सशक्तिकरण की दिशा में त्रिपुरा की प्रगति का जिक्र किया। राज्य में 50,000 से ज्यादा स्वयं सहायता समूहों (SHGs) में 4.85 लाख महिलाएं जुड़ी हैं, जिनमें से 1,08,281 महिलाएं विभिन्न उद्यमों के जरिए ‘लाखपति दीदियां’ बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के SHGs की संख्या लगातार बढ़ रही है। हमें इन सकारात्मक बदलावों को फैलाना चाहिए और सरकार का समर्थन करना चाहिए। उद्यमिता को बढ़ावा देने के कई मौके हैं। हमें बुरी प्रथाओं के खिलाफ खड़े होना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुरानी संस्कृति और इतिहास को पुनर्जीवित करने का काम कर रहे हैं।

देश की प्रगति और विकसित भारत का सपना

साहा ने कहा कि जीवन में कुछ हासिल करना हो तो स्पष्ट दिशा के साथ आगे बढ़ना जरूरी है। “लोगों को आदर्शों के साथ काम करना चाहिए, तभी वे खुद को सच्चे अर्थों में पा सकते हैं।” उन्होंने देश की समग्र प्रगति पर प्रकाश डाला। पहले भारत विश्व अर्थव्यवस्था में 11वें स्थान पर था, अब चौथे पर पहुंच गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार 2047 तक विकसित भारत बनाने का विजन लेकर काम कर रही है। हर घर में विकास दिखे और प्रति व्यक्ति आय बढ़े, यही लक्ष्य है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Women Express पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest Articles