19.1 C
New Delhi
Wednesday, February 11, 2026

UP में निवेश को तैयार हैं रूसी कंपनियां

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

—रूस के पूर्वी क्षेत्र में विकास की संभावनाएं विद्यमान
——निवेश के लिए बड़ा अवसर प्रदान करेगा : योगी
——उत्तर प्रदेश ने कृषि और खाद्य प्रसंस्करण के सेक्टर में किए हस्ताक्षर

(Khushboo Pandey)
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रूस यात्रा के दूसरे दिन सोमवार को भारतीय उद्यमियों के साथ कृषि, खाद्य प्रसंस्करण एवं ऊर्जा विषय पर आधारित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में रूस के ज़बाइकल्सकी क्राय क्षेत्र और उत्तर प्रदेश ने कृषि और खाद्य प्रसंस्करण के सेक्टर में एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र में लगभग 8 मिलियन हेक्टेयर क्षेत्र में कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र के विकास की संभावनाएं विद्यमान हैं, जो हम सभी के लिए निवेश की संभावनाओं के अवसर प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत तथा रूस के विगत सात दशकों से प्रगाढ़ संबंध रहे हैं। आजादी के तुरंत बाद भारत की प्रगति में रूसी सहयोग का बड़ा हाथ रहा है। रक्षा, औद्योगिक तथा परमाणु क्षेत्र में हमें रूस का भरपूर सहयोग मिला है। यह कहना गलत नहीं होगा की रूस एवं भारत की मित्रता वर्ष दर वर्ष प्रगाढ़ होती गई है तथा हम एक दूसरे के स्ट्रेटजिक पार्टनर के रूप में स्थापित हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश की तरह मेरे उत्तर प्रदेश में भी इस सहयोग क अनेक उदाहरण मौजूद हैं। 1968 में ओबरा तथा 1971 में हरदुआगंज में सोवियत संघ के सहयोग से थर्मल पावर प्लांट का निर्माण किया गया। रूसी कंपनियों द्वारा टेहरी एवं कोटेश्वर हाईड्रोइलेक्ट्रिक प्लांट के निर्माण में सहयोग प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि एवं कॉनट्रैक्टफार्मिंग के क्षेत्र में वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सी. एस. आई. आर.) तथा भारतीय कृषि अनुंसधान परिषद (आई. सी. ए. आर.) शीर्षस्थ शोध एवं विकास संस्थाएं मेरे देश में स्थापित हैं और इन संस्थाओं के विशेषज्ञता एवं मार्गदर्शन से सुदूर पूर्वी रूस में कृषि चुनौतियों की दूर कर कृषि के समेकित विकास की संभावनाओं के लिये रोड मैप तैयार करने में सहायक होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत पशुधन के क्षेत्र में विश्व में प्रथम स्थान है और देश में पशुधन विकास के गतिविधियों को वृहद स्तर पर प्रोत्साहित किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य में दुग्ध आधारित मूल्य सम्वर्द्ध एवं वैल्यू चेन के लिए आवाश्यक आधारभूत सुविधाओं के विकास हेतु प्रभावी उपाय लागू किए गए हैं। जिससे किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य प्राप्त हो सके।

मेगा फूड पार्क तथा कोल्ड चेन स्थापित

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में खाद्य प्रसंस्करण के स्तर को बढ़ाने, जन सामान्य को निरन्तर शुद्ध एवं पौष्टिक खाद्य प्रदार्थों की उपलब्धता बनाए रखने, तुड़ाई उपरांत क्षति को कम करने तथा किसानों के उत्पाद के उचित मूल्य की प्राप्ति के उद्देश्य से देश में विशाल मात्रा में मेगा फूड पार्क तथा कोल्ड चेन स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के तकनीकि कुशलता एवं संसाधनों के प्रबंधन की जो विधा हमारे निवेशक यहां अपनाते हैं, वह निश्चित रूप से सुदूर पूर्वी रूस में बेहतर उत्पादन एवं निवेश का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा।

सोलर हाई-मास्ट की स्थापना में अग्रणी

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश ऑफ-ग्रिड विकेन्द्रीकृत सौर प्रणाली संयंत्रों यथा सोलर स्ट्रीट लाईट, सोलर आर. ओ. वाटर प्लांट, सोलर पावर पैक, सोलर मिनी-ग्रिड पावर प्लांट एवं सोलर हाई-मास्ट की स्थापना में अग्रणी है। ऑफ-ग्रिड विकेन्द्रीगृत सौर प्रणाली संयंत्र, सुदूर पूर्वी रूस के क्षेत्रों में सस्ती विद्युत आपूर्ति में कारगर साबित हो सकता है।

कार्यक्रम में इस दौरान वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पियूष गोयल, रूस के उप मुख्यमंत्री यूरी त्रुतनेवा, रूस के गवर्नर, व्लादिवोस्टोक के मुख्यमंत्री समेत रूस एवं भारत के कई उद्यमी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest News