38.7 C
New Delhi
Thursday, May 15, 2025

लॉकडाउन: जरूरतमंदों के लिए फरिस्ता बने निरंकारी सेवादार

-निरंकारी मिशन के सेवादार सत्संग भवनों पर बांट रहे लंगर और सामग्री
—मिशन की प्रमुख सतगुरु माता सुदीक्षा सविंदर हरदेव के आदेश पर मदद
—दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी सहित हर राज्यों में सेवा शुरू

—दिल्ली पुलिस ने मांगी मदद, मिशन ने पहुंचाया खाने का सामान

(खुशबू पाण्डेय )
नई दिल्ली / टीम डिजिटल : कोरोना वायरस को रोकने के लिए देशभर में हुए लॉकाडाउन के बीच जरूरतमंदों की मदद के लिए देश के सबसे पुराने धार्मिक संस्था संत निरंकारी मिशन अपनी सेवा भाव को ​लेकर मैदान में उतर गया है। निरंकारी मिशन के सेवादार राजधानी दिल्ली में जरूरतमंदों के बीच फरिस्ता बनकर पहुंच रहे हैं, और उन्हें जरूरत के सामान पहुंचा रहे हैं।

लॉकडाउन: जरूरतमंदों के लिए फरिस्ता बने निरंकारी सेवादार

संत निरंकारी मिशन के सेवादार देश और विदेश में अपने अपने सत्संग भवन पर लंगर बांट रहे हैं और लोगों की तन मन धन से सेवा कर रहे हैं। संत निरंकारी सत्संग भवन पालम कॉलोनी दिल्ली में लंगर का भरपूर आयोजन किया गया। यह सेवा लगातार जारी है और हर मोहल्लों में सेवा की जा रही है। मिशन के प्रवक्ता ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर इस समय संकट की घड़ी में निरंकारी मिशन लोगों की सेवा करने में दिन रात एक किए हुए हैं। जहां पर भी गरीब लोग रहते हैं और उनके पास खाने को कुछ भी नहीं है, वहां पर निरंकारी मिशन के सेवादार वह महापुरुष राशन के साथ लंगर भी बांट रहे हैं।

मिशन की प्रमुख सतगुरु माता सुदीक्षा सविंदर हरदेव के आदेश से हर शहर और गांवों में जरूरतमंद लोगों की सहायता की जा रही है। इस समय निरंकारी मिशन और सेवादार तन मन धन से लोगों की सेवा करने में लगे हुए हैं सेवा का यह कार्य बरसो बरस से चल रहा है।
प्रवक्ता के मुुताबिक निरंकारी मिशन के लोग देश के अलग—अलग ​हिस्सों में जरूरतमंदों की संवा कर रहे हैं।

लॉकडाउन: जरूरतमंदों के लिए फरिस्ता बने निरंकारी सेवादार

इस बीच शुक्रचार की शाम रोहिणी के सेक्टर 16 स्थित थाने की पुलिस ने कुछ जरूरतमंदों की कॉल पर निरंकारी मिशन से मदद मांगी। इसके बाद निरंकारी भक्तों ने खाने की सामग्री देर शाम थाने में पहुंचाई। निरंकारी मिशन से जुडे लोगों की मदद देख हर कोई यही कह रहा है कि लॉकडाउन में ये लोग फरिस्ता बनकर गरीब एवं जरूरमंदों की मदद करने अपनी जान की परवाह न करते हुए पहुंच रहे हैं।

निरंकारी मिशन से जुडे अनिल निरंकारी कहते हैं कि सतगुरु माता सुदीक्षा सविंदर हरदेव जी महाराज के आदेश पर हम लोग जरूरमंदों की निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे हैं। उनके मुताबिक मिशन से जुडे देश और दुनियाभर के कार्यालयों में भी मदद सामग्री बांटी जा रही है।

latest news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Latest Articles