31 C
New Delhi
Saturday, July 27, 2024

सावधान! देश में मंडरा रहा है कोरोना महामारी की तीसरी लहर का खतरा

नई दिल्ली /अदिति सिंह : देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर का खतरा बढ़ता जा रहा है। ओमिक्रोन के साथ ही कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार सुबह आठ बजे जानकारी दी कि पिछले 24 घंटे में 37 हजार से ज्यादा नए मामले पाए गए हैं। सक्रिय मामले बढ़कर पौने दो लाख के करीब हो गए हैं। ओमिक्रोन के मामले भी लगभग दो हजार हो गए हैं। इस बीच आज महाराष्ट्र में 18 हजार से ज्यादा और दिल्ली में लगभग साढ़े पांच हजार मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में आज 18,466 नए मामले मिले और 20 लोगों मौत हो गई। यहां कुल सक्रिय मामले 66,308 हैं। ओमिक्रोन के मामले की संख्या 653 तक पहुंची। इनमें से 259 को छुट्टी दे दी गई। मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10,860 नए मामले सामने आए और 2 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। शहर में कुल सक्रिय मामले 47,476 हैं। पुणे में आज 1,104 कोविड मामले सामने आए।
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5,481 नए मामले सामने आए और 3 लोगों की मृत्यु हुई। कुल सक्रिय मामले 14,889 हैं और पाजिटिविटी रेट 8.37% है।

— महाराष्ट्र में 18 हजार व दिल्ली में साढ़े पांच हजार केस मिले
—ओमिक्रोन के साथ ही कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे
—पश्चिम बंगाल में आज कोरोना को 9,073 नए मामले सामने आए

उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 992 नए मामले सामने आए हैं और कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है। इस दौरान सक्रिय मामलों की संख्या 3,173 है अब तक कुल 16,88,007 रिकवरी हुई है। पश्चिम बंगाल में आज कोरोना को 9,073 नए मामले सामने आए। 3,768 मरीज ठीक हुए और 16 लोगों की मौत हुई। सक्रिय मामले 25,475 हैं। उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 310 नए मामले सामने आए और 1 व्यक्ति की मृत्यु हुई। इस दौरन 111 लोग डिस्चार्ज हुए। कुल सक्रिय मामले 654 हैं। कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,479 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 288 लोग डिस्चार्ज हुए और 4 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। कुल सक्रिय मामले 13,532 हैं। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डा के. सुधाकर ने कहा कि राज्य में कोविड प़ॉजिटिविटी दर 2.59% है। आज 2,479 नए मामले आए औऱ 4 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। आज ओमिक्रोन का कोई नया मामला नहीं आया, अब तक 77 ओमिक्रोन मामले दर्ज़ हुए हैं। आज 95,391 टेस्ट किए गए। बेंगलुरु में 2,053 नए मामले सामने आए।
केरल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,640 नए मामले आए और 30 लोगों की मृत्यु दर्ज़ हुई। इस दौरान 2,363 लोग डिस्चार्ज हुए। कुल सक्रिय मामले 20,180 हैं और कुल मृत्यु 48,637 है।

गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,265 मामले आए और 240 लोग डिस्चार्ज हुए। इस दौरान 2 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी है। यहां कुल सक्रिय मामले 7,800 हैं। हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 260 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 22 लोग डिस्चार्ज हुए और किसी की मृत्यु दर्ज़ नहीं की गई। कुल सक्रिय मामले 859 हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक 37,379 नए मामलों के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 3.49 करोड़ को पार कर गया है। इस दौरान 124 और लोगों की जान भी गई है और मृतकों की संख्या भी 4.82 लाख हो गई है। सक्रिय मामलों में 26,248 की बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान में सक्रिय मामले 1,71,830 हो गए हैं, जो कुल मामलों का 0.49 प्रतिशत है।

latest news

Related Articles

epaper

Latest Articles