11.1 C
New Delhi
Thursday, February 12, 2026

कमलनाथ व टाइटलर के खिलाफ ढिलाई कर रही है CBI तथा SIT

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

-गृहमंत्री अमित शाह से मिले सिख, पंथक मसलों के हल के लिए मांगी मदद
–गुरु तेग बहादर साहिब के नाम पर धार्मिक आजादी स्मारक बनाने की माँग
–किसानों के मसले पर हो रही है सियासत, दखल दें सीधा प्रधानमंत्री

नई दिल्ली /टीम डिजिटल : सिखों के पंथक मसलों को केंद्र सरकार से हल करवाने की दिशा में पहलकदमी करते हुए सिखों के एक धड़े (जागो पार्टी) ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। साथ ही पंजाब तथा सिखों से जुड़े विभिन्न मसलों के हल के लिए गृहमंत्री को पत्र सौंपा है। मुलाकात के दौरान जागो पार्टी के अध्यक्ष मंजीत सिंह जीके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के द्वारा सिख मसलों पर किए गए कार्यों के लिए गृहमंत्री का धन्यवाद करते हुए लंबित पंथक मसलों पर सरकार का सहयोग मांगा है। साथ ही किसानों के मामले में प्रधानमंत्री के द्वारा किसान नेताओं से सीधी बातचीत करने का सुझाव भी दिया है। पंजाब में कांग्रेस, अकाली दल तथा आप पार्टी किसानों के नाम पर अपनी सियासत चमकाने के चक्कर में किसानों के मामलों को हल करवाने के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रही है। चूँकि पंजाब में किसान लंबे समय से आंदोलन कर रहें हैं। इसलिए किसानों की फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने की प्रक्रिया को यकीनी धोषित करके पंजाब के किसानों को सरकार द्वारा बड़ी राहत दी जाने की व्यवस्था करनी चाहिए।
मंजीत सिंह जीके ने कहा कि 1984 सिख दंगों के इंसाफ की लड़ाई में मोदी सरकार ने बहुत सहयोग दिया है। इसलिए गृहमंत्री से माँग की गई कि कांग्रेस नेता कमलनाथ तथा जगदीश टाइटलर के खिलाफ केंद्र सरकार की एसआईटी तथा सीबीआई द्वारा दिखाई जा रही ढिलाई को ठीक किया जाए। कमलनाथ के खिलाफ पत्रकार संजय सूरी तथा दिल्ली कमेटी के पूर्व मैनेजर मुख्तियार सिंह की गवाही एसआईटी को तुरंत दर्ज करनी चाहिए। सीबीआई को टाइटलर के खिलाफ अभिषेक वर्मा के द्वारा दिए गए सबूतों को खारिज करने से बचते हुए कोर्ट में टाइटलर के खिलाफ सारे सबूत रखने चाहिए। जीके ने बताया कि धार्मिक आजादी के लिए शहीद होने वाले गुरु तेग बहादर साहिब का 400वां प्रकाश दिवस 2021 में आ रहा हैं। इसके लिए हाल ही में केंद्र सरकार के द्वारा कमेटी का गठन भी किया गया है। दिल्ली में गुरु तेग बहादर साहिब का स्मारक इंडिया गेट लॉन या लाल किला मैदान में स्थापित करने की माँग की हैं। गुरु साहिब ने मुगल बादशाह औरंगजेब के द्वारा किए जा रहें धर्मांतरण के खिलाफ आवाज बुलंद करके अपनी शहादत दी थी। भारत के संविधान की प्रस्तावना में भी सभी नागरिकों को धार्मिक आजादी देना यकीनी बनाया गया हैं। इसलिए गुरु साहिब के प्रकाश पर्व की चौथी शताब्दी के अवसर पर सरकार को दिल्ली में धार्मिक आजादी स्मारक बनाने की मांग की है।

जल्द खुले करतारपुर कॉरिडोर, ज्ञान गोदड़ी का हल हो मसला

जागो पार्टी के अध्यक्ष मंजीत सिंह जीके ने कोविड महामारी के चलते बंद करतारपुर कॉरिडोर को भी तुरंत खोल कर गुरु नानक साहिब के 551वें प्रकाश पर्व पर संगतों को दर्शन करने की सरकार को सौगात देने की माँग की है। इसके साथ ही पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में प्रबंध के लिए चलते पुराने सैनेट सिस्टम को बहाल रखके बुद्धिजीवीयों की शंकाओं का तुरंत निवारण करने का सुझाव दिया है। हरिद्वार में स्थित गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी साहिब तथा गुरुद्वारा डांगमार साहिब सिक्किम सिख संगतों के हवाले करने का मामला भी उठाया है।

जम्मू-कश्मीर में पंजाबी भाषा को दर्जा देने की मांग

मंजीत सिंह जीके ने जम्मू-कश्मीर में पंजाबी भाषा को दूसरी राजभाषा के तौर पर मान्यता देते हुए सरकार को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से 1947 में उजड़ कर आए सिखों को कश्मीरी पंडितों के बराबर की सारी सुविधाएँ देने की माँग की है। क्योंकि आतंकवाद के दौर में भी सिखों ने घाटी नहीं छोड़ी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest News