16.1 C
New Delhi
Thursday, November 27, 2025

पंजाब : दिग्गज हस्तियों ने पहना भगवा पटका, हुए भाजपाई

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

– एएनआई के पूर्व निदेशक, पूर्व कुलपति सहित कई दिग्गज भाजपा में शामिल
– केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत की मौजूदगी में थामा बीजेपी का दामन
– भाजपा में शामिल होने से पंजाब में पार्टी की ताकत बढ़ेगी : शेखावत

नई दिल्ली, टीम डिजिटल: पंजाब में 8 महीने बाद होने जा रहे विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने सियासी कवायद तेज कर दी है। इस चुनाव में भाजपा अकेले चुनाव लडऩे जा रही है, इसलिए अपनी जमीन मजबूत करना शुरू कर दिया है। इसी सिलसिले में आज बुधवार को पंजाब की कुछ दिग्गज हस्तियों को पार्टी में शामिल कराया। इसमें एएनआई के पूर्व निदेशक कर्नल जैबंस सिंह रिटायर्ड (पटियाला), ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष हरिंदर सिंह काहलों (जालंधर), इंटेलेक्चुअल फार्मर्स मंच से जुड़े वकील जगमोहन सिंह सैनी (पटियाला), वकील निर्मल सिंह (मोहाली), ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप सिंह काहलों (गुरदासपुर) और गुरु काशी यूनिवर्सिटी के पूर्व वाइस चांसलर डॉ जसविंदर सिंह ढिल्लों शामिल हैं। इन सभी दिग्गजों में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।  इस मौके पर पंजाब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी कुमार शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता इकबाल सिंह लालपुरा भी मौजूद थे।

Gajendra singh

यह भी पढ़ें… गर्भवती व प्रसूता महिलाएं कोविड की दूसरी लहर में ज्यादा प्रभावित हुईं

पंजाब में पार्टी की ताकत बढ़ेगी: गजेंद्र सिंह
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सभी दिग्गजों का स्वागत करते हुए कहा कि सामाजिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे इन प्रतिष्ठित लोगों के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से पंजाब में पार्टी की ताकत बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता एक संपन्न और समृद्ध पंजाब की कामना करता है और हम ऐसे समृद्ध एवं सुरक्षित पंजाब के नवनिर्माण के लिए लड़ते रहेंगे। कुछ स्वार्थी तत्व हमेशा से देश और समाज को तोडऩे की राजनीति में लगे रहते हैं, इन्हें देश का विकास रास नहीं आता। आज पंजाब को पुन: इसी दिशा में ले जाने का प्रयास हो रहा है। आज जो प्रबुद्ध-जन भाजपा में शामिल हो रहे हैं, उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा और अनुभव समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने में सहायक होंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पंजाब के प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि आज समाज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वासÓ एवं सही नीयत में भरोसा करते हुए भारतीय जनता पार्टी की ओर आशा से देख रहा है। उन्हें विश्वास है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में ही देश और पंजाब सहित सभी प्रदेशों का विकास संभव है। इसी दिशा में आज पंजाब से समाज के कई प्रबुद्ध-जनों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि पंजाब में भारतीय जनता पार्टी का कुनबा बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में अन्य लोग भी पार्टी से जुड़ेंगे।

Gajendra singh

भाजपा को मजबूत करने के लिए काम करेंगे  
इस मौके पर पार्टी में शामिल हुए प्रबुद्धजनों ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश भर में चल रही विकास यात्रा में भागीदार बनते हुए पंजाब को भी समृद्धि की राह पर ले जाने के लिए कृत संकल्पित हैं। देश भर में भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र पार्टी है जो देश के गाँव, गरीब, किसान, दलित, पीडि़त, शोषित और वंचितों के कल्याण और उत्थान की बात करती है। उन्होंने कहा कि हम पंजाब में भ्रांतियों को दूर करेंगे और भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेंगे।

Related Articles

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest Articles