20.5 C
New Delhi
Sunday, March 1, 2026

संत अतर सिंह मस्तुआना की याद में संत समागम आयेाजित

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली /टीम डिजिटल : गुरुद्वारा श्री रकाब गंज साहिब में संत अत्तर सिंह जी मस्तुआना वाले की याद में दो-दिवसीय संत-समागम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मिशन के प्रमुख और ट्रस्ट के अध्यक्ष, बाबा डॉ दविंदर सिंह ने की। इसमें देश और दुनियाभर के सैकड़ों श्रद्धालु एकत्रित हुए। इस दौरान दिव्य नाम और नितनेम बनिस के पाठ किया गया। इसके बाद उत्तर भारत के प्रसिद्ध रागियों और प्रचारकों ने भक्ति भजन, स्तोत्र, प्रार्थना और प्रवचनों का पाठ किया। समागम के दौरान ईएनटी मेडिकल कैंप, आंखों की जांच, एक्यूप्रेशर, सुजोक चिकित्सा और करियर परामर्श जैसी मुफ्त सेवाओं का आयोजन किया गया। इसमें प्रसिद्ध डॉक्टरों और कौंसलरों ने विशेष सेवा दी।
बाबा डॉ दविंदर सिंह ने कहा कि इस वर्ष, समागम ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष शिरोमणि पंथ रतन पदमश्री बाबा इकबाल सिंह को समर्पित है, जो 29 जनवरी को 96 वर्ष की आयु में मानवता की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित करने के बाद स्वर्ग में चले गए।

बाबा इकबाल सिंह ने मानवता की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित किया
-संत अतर सिंह मस्तुआना की याद में संत समागम आयेाजित, धर्मार्थ शिविर भी लगा

उन्होंने ग्रामीण परिवर्तन के लिए उत्तर भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में 129 स्कूलों, 2 विश्वविद्यालयों और 3 अस्पतालों का निर्माण किया। हर साल, हम संत अत्तर सिंह जी महाराज की याद में समागम का आयोजन करते हैं, जो मिशन के संस्थापक रहे हैं और जिन्होंने ग्रामीण भारत के विकास में बहुत योगदान दिया है।
यह समागम हर साल कलगीधर ट्रस्ट, बारू साहिब, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित की जाती है।

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest News