13.1 C
New Delhi
Thursday, February 12, 2026

शिरोमणी अकाली दल दिल्ली प्रदेश की टीम का ऐलान, कईयों की छुट्टी

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

-16 वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 15 उपाध्यक्ष, 4 महासचिव, 11 संयुक्त सचिव बनाए
–54 सदस्यों की टीम में सिर्फ एक महिला शामिल
–कुलवंत बाठ, कुलमोहन सिंह सहित कईयों की छुट्टी
-टीम में बुर्जुगों के साथ युवाओं को भी दिया गया प्रतिनिधित्व  

(खुशबू पाण्डेय)
नई दिल्ली /टीम डिजिटल : शिरोमणी अकाली दल की दिल्ली प्रदेश ईकाई ने कई महीनों बाद आज अपनी नई टीम की घोषणा कर दी। इसमें कुछ नये चेहरों एवं युवाओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है, साथ ही पार्टी से जुड़े पुराने अकालियों को भी सम्मान दिया गया है। टीम में 16 वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 15 उपाध्यक्ष, 4 महासचिव, 11 संयुक्त सचिव, 7 वरिष्ठ सलाहकार और 1 मीडिया सलाहकार नियुक्ति किया गया। पार्टी के गठन का ऐलान प्रदेश अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने आज यहां की है।

उनके मुताबिक यह पहली सूची है आने वाले दिनों में कुछ और नाम भी शामिल किये जायेंगे। पार्टी के सभी वर्कर दिल्ली इकाई को मजबूत करने में अपना पूर्ण सहयोग देंगे और जल्द ही एक मजबूत ढ़ांचा शिरोमणी अकाली दल का दिल्ली में खड़ा होगा।

16 वरिष्ठ उपाध्यक्षों में कई दिग्गज शामिल

नए पदाधिकारियों में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता रविन्दर सिंह खुराना, हरविन्दर सिंह केपी, महिन्दरपाल सिंह चड्डा, परमजीत सिंह राणा, हरिन्दरपाल सिंह, जतिन्दरपाल सिंह गोल्डी, अमरजीत सिंह , जतिन्दर सिंह साहनी, कुलदीप सिंह साहनी, आत्मा सिंह लुबाणा, अमरजीत सिंह पिंकी, गुरमीत सिंह मीता, हरजिन्दर सिंह, कैप्टन इन्द्रप्रीत सिंह, सुखदेव सिंह रयात, सुरजीत सिंह जीती को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है।

15 उपाध्यक्ष भी बनाए गए

इसके अतिरिक्त गुरमीत सिंह भाटिया, हरजीत सिंह पप्पा, मनजीत ंिसह ओलख, ओंकार सिंह राजा, जसबीर सिंह जस्सी, सतपाल सिंह चन्न, सरबजीत सिंह विरक, स्र्वण सिंह बराड़, निशान सिंह मान, जतिन्दरपाल सिंह नागी, दलजीत सिंह सरना, मनमोहन सिंह, बीबी रितू वोहरा, राजा इकबाल सिंह, जसमीन सिंह नोनी, को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

विक्रम, काहलो, भुल्लर, जोली बने महासचिव

इसी प्रकार विक्रम सिंह रोहिणी, जगदीप सिंह काहलो, भुपिन्दर सिंह भुल्लर, जसविन्दर सिंह जोली को महासचिव बनाया है। जबकि समरदीप सिंह सनी, हरविन्दर सिंह राजा, बिबेक सिंह माटा, अमरजीत सिंह गुल्लू, जगमोहन सिंह शेरु, भुपिन्दर सिंह गिन्नी, रविन्दर सिंह शिबू, राजिन्दर सिंह शान, हरजीत सिंह बेदी, सतनाम सिंह बजाज, मोहन सिंह मन्नी जाईंट सचिव नियुक्त किये गये हैं।

भोगल, चंडोक सहित 7 लोग बने सलाहकार

पार्टी में वरिष्ठ अकाली नेता कुलदीप सिंह भोगल, परमजीत सिंह चंडोक, गुरदेव सिंह भोला, एम पी सिंह, एल एस बाजवा, भुपिन्दर सिंह चंडोक, एच एस चंडोक को सलाहकार नियुक्ति किया गया।इसी प्रकार सुदीप सिंह को मीडिया सलाहकार बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest News