27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026

Train Cancelled: दिल्ली-शाहदरा रूट पर 21 ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें लिस्ट, जानिए पूरी डिटेल

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Train Cancelled: नॉर्दर्न रेलवे ने दिल्ली और दिल्ली शाहदरा जंक्शन के बीच पुराने पुल नंबर 249 को हटाकर नए पुल के निर्माण के लिए 9 घंटे 40 मिनट का पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लिया है। इस वजह से दिल्ली-शाहदरा रूट पर 17 और 18 मार्च 2026 को कुल 21 ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि कुछ अन्य ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है या उनका संचालन आंशिक रूप से प्रभावित होगा।

यह काम रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने के लिए किया जा रहा है। यात्रियों को सलाह है कि वे अपनी ट्रेन की स्थिति NTES या आधिकारिक रेलवे ऐप से पहले से जांच लें, ताकि सफर में कोई परेशानी न हो। ब्लॉक के बाद सामान्य सेवाएं बहाल हो जाएंगी।

पुल निर्माण के लिए ट्रैफिक ब्लॉक का कारण

उत्तर रेलवे ने दिल्ली मंडल के दिल्ली क्षेत्र खंड में यमुना नदी पर पुल नंबर 249 की जगह नया पुल बनाने का फैसला किया है। इसके लिए उत्तर और दक्षिण लाइन की पटरियों को काटने और जोड़ने का काम शामिल है। इस ब्लॉक की वजह से दिल्ली-शाहदरा सेक्शन में रेल यातायात अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए पहले से ही ट्रेनों की सूची जारी कर दी है।

17 मार्च 2026 को रद्द ट्रेनें

  • ट्रेन नंबर 64082: नई दिल्ली–पालवल
  • ट्रेन नंबर 64051: पालवल–दिल्ली
  • ट्रेन नंबर 64029: दिल्ली–शामली–सहारनपुर
  • ट्रेन नंबर 64028: सहारनपुर–शामली–दिल्ली

18 मार्च 2026 को रद्द ट्रेनें

  • ट्रेन नंबर 54308: दिल्ली–मुरादाबाद
  • ट्रेन नंबर 64091: दिल्ली–शामली
  • ट्रेन नंबर 64090: शामली–दिल्ली
  • ट्रेन नंबर 64020: शामली–दिल्ली
  • ट्रेन नंबर 74021: दिल्ली–शामली–सहारनपुर
  • ट्रेन नंबर 74024: सहारनपुर–शामली–दिल्ली
  • ट्रेन नंबर 64437: गाजियाबाद जंक्शन–दिल्ली
  • ट्रेन नंबर 64402: दिल्ली–साहिबाबाद
  • ट्रेन नंबर 64411: साहिबाबाद–दिल्ली
  • ट्रेन नंबर 64408: दिल्ली–गाजियाबाद जंक्शन
  • ट्रेन नंबर 64417: गाजियाबाद जंक्शन–नई दिल्ली
  • ट्रेन नंबर 64414: दिल्ली–गाजियाबाद जंक्शन
  • ट्रेन नंबर 64423: गाजियाबाद जंक्शन–दिल्ली
  • ट्रेन नंबर 64025: दिल्ली–शामली
  • ट्रेन नंबर 64024: शामली–दिल्ली
  • ट्रेन नंबर 64439: गाजियाबाद जंक्शन–दिल्ली
  • ट्रेन नंबर 64406: दिल्ली–गाजियाबाद जंक्शन

आंशिक रूप से प्रभावित ट्रेनें और रूट बदलाव

कुछ ट्रेनों का संचालन आंशिक रहेगा या रूट बदला जाएगा:

  • ट्रेन नंबर 64023 (दिल्ली–शामली–सहारनपुर, 18 मार्च): अब शामली से चलेगी, दिल्ली से शामली तक रद्द।
  • ट्रेन नंबर 64152 (दिल्ली–अलीगढ़, 18 मार्च): अब गाजियाबाद जंक्शन से चलेगी, दिल्ली से गाजियाबाद तक रद्द।
  • ट्रेन नंबर 64104 (दिल्ली–डनकौर, 18 मार्च): अब गाजियाबाद जंक्शन से चलेगी, दिल्ली से गाजियाबाद तक रद्द।

यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से नवीनतम अपडेट चेक करें। ब्लॉक पूरा होने के बाद सेवाएं सामान्य हो जाएंगी।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Women Express पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Previous article

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest News