नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा और भोजन की गुणवत्ता को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। पटना से टाटानगर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस में खाने की शिकायत पर IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख रुपये का दंड लगाया गया है और उसके कॉन्ट्रैक्ट को समाप्त करने के आदेश दिए गए हैं।
घटना का विवरण
15 मार्च 2026 को ट्रेन संख्या 21896 (पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस) में एक यात्री ने भोजन की गुणवत्ता पर शिकायत दर्ज की थी। रेलवे ने इस शिकायत को गंभीरता से लिया। जांच के बाद अनियमितता पाई गई। भारतीय रेलवे के प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और खाने की अच्छी क्वालिटी हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। किसी भी तरह के उल्लंघन पर तुरंत सख्त कदम उठाए जाते हैं।
रेलवे की सख्ती
भारतीय रेलवे रोजाना IRCTC के जरिए अपने नेटवर्क में 15 लाख से ज्यादा यात्रियों को भोजन उपलब्ध कराता है। यह दुनिया के सबसे बड़े ऑनबोर्ड खाद्य संचालनों में से एक है। ऐसे में भोजन की गुणवत्ता बनाए रखना बहुत जरूरी है। इस मामले में IRCTC पर 10 लाख का फाइन लगाया गया है। सर्विस प्रोवाइडर कंपनी पर 50 लाख रुपये का जुर्माना ठोका गया है और उसके साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने का फैसला लिया गया है।
यात्री सुरक्षा पर जोर
रेलवे का कहना है कि वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों में यात्रा करने वाले लोगों को अच्छा और सुरक्षित खाना मिलना चाहिए। अगर कहीं कोई समस्या आए तो शिकायत करने पर तुरंत एक्शन लिया जाता है। इस कार्रवाई से साफ है कि रेलवे खाने की क्वालिटी पर कोई समझौता नहीं करना चाहती।
यात्रियों को सलाह दी जाती है कि अगर ट्रेन में भोजन की कोई समस्या दिखे तो तुरंत IRCTC या रेलवे हेल्पलाइन पर शिकायत करें। इससे भविष्य में ऐसी घटनाएं कम हो सकेंगी।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Women Express पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

