21.7 C
New Delhi
Sunday, March 1, 2026

रेलवे अधिकारियों की पत्नियों ने लगाई दौड़, जीता इनाम

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली/ खुशबू पाण्डेय। महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए रविवार को भारतीय रेलवे की महिलाओं ने विशेष तौर पर महिला दिवस रन फॉर ऑल रेलवे वीमेन का आयोजन किया। इस मौके पर 100 से अधिक महिलाओं ने दौड़ में भाग लिया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रमों की श्रृंखला में आयोजित इस प्रतियोगिता का नेतृत्व सुश्री मिताली तिवारी ने किया।

—अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रन फॉर ऑल रेलवे वीमेन का आयोजन
— राष्ट्रीय एथलीट मिताली तिवारी ने बढाया महिलाओं का हौसला
—स्वस्थ जीवन शैली के लिए प्रतिदिन एक घंटा हेल्थ पर व्यतीत करें महिलाएं

इसका आयोजन कनॉट प्लेस में स्थित करनैल सिंह स्टेडियम में आयोजित किया गया।

इस मौके पर सुश्री मिताली तिवारी ने सभी महिलाओं से अपील किया कि वह स्वस्थ जीवन शैली के लिए प्रतिदिन एक घंटा हेल्थ पर व्यतीत करें, आज के समय के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि रेलवे की महिलाओं का अच्छा स्वास्थ्य रहे हम इसकी कामना करते हैं। प्रतियोगिता में रेलवे कर्मचारियों एवं अधिकारियों की पत्नियां शामिल हुईं। दौड़ में पहला, दूसरा एवं तीसरा स्थान पाने वाली प्रतियोगियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में शामिल सभी महिलाओं को खास तौर पर प्रेरित किया गया।


गौरतलब है कि सुश्री मिताली तिवारी राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग चुकी हैं। पहली नेशनल ओपन मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2022 में हिस्सा लिया है। पहले भी मैराथन में जीत चुकी हैं कई मेडल और सम्मान हासिल कर चुकी हैं। प्रतियोगिता के दौरान महिलाओं के बीच अपने अनुभवों को भी शेयर करती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest News