HomeSportsअनुराग ठाकुर ने पहली बार हो रही खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग...

अनुराग ठाकुर ने पहली बार हो रही खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग का उद्घाटन किया

नई दिल्ली ​ /टीम डिजिटल : केन्‍द्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने पहली बार आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय स्तर की खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग (अंडर 21) का नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में औपचारिक उद्घाटन किया। ठाकुर के साथ युवा कार्यक्रम और खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रामाणिक […]

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली ​ /टीम डिजिटल : केन्‍द्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने पहली बार आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय स्तर की खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग (अंडर 21) का नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में औपचारिक उद्घाटन किया। ठाकुर के साथ युवा कार्यक्रम और खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रामाणिक और भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरेन्‍द्र बत्रा और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए। लीग में विजेताओं के लिए 30 लाख रुपये, एमवाईएएस से 15 लाख और हॉकी इंडिया की ओर से 15 लाख रुपये का नकद पुरस्कार है।
टूर्नामेंट के 15 से 21 दिसंबर तक होने वाले पहले चरण में कुल 14 टीमें भाग ले रही हैं। पहले चरण के दौरान 42 मैच खेले जाएंगे, जबकि दूसरे और तीसरे चरण के मुकाबले अगले साल की शुरुआत में खेले जाएंगे।
पहली बार राष्ट्रीय स्तर की खेलो इंडिया लीग के आयोजन के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण और हॉकी इंडिया को संयुक्त रूप से बधाई देते हुए, ठाकुर ने इन लीगों के महत्व की बात की और कहा, हमारे सभी एथलीट साल भर बहुत कठिन प्रशिक्षण लेते हैं, लेकिन एथलीटों के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि वे प्रतिस्पर्धा का पर्याप्तअनुभव प्राप्त करें यदि उन्हें भविष्य में बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए खुद को तैयार करना है। इसलिएपूरे वर्ष एथलीटों को प्रतिस्पर्धा का अनुभव देने के लिए इस तरह की लीग होनामहत्वपूर्ण है। ठाकुर ने कहा कि आगे चलकर अन्य खेल विधाओं के लिए भी लीग आयोजित की जाएंगी। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि 2015 के बाद ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित होने वाला यह पहला बड़ा कार्यक्रम है और इस प्रतिष्ठित स्थल पर खिलाड़ियों का स्वागत किया।

—जमीनी स्तर पर हॉकी को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा : ठाकुर 
—विजेताओं को मिलेगा 30 लाख रुपये का नकद पुरस्कार
— 15 से 21 दिसंबर, तक चलेगा टूर्नामेंट, 14 टीमें भाग ले रही

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दृष्टिकोण को दोहराते हुए, प्रामाणिक ने कहा, मोदी की दूरदर्शिता के नेतृत्व में, हम इस लीग के माध्यम से चीयर 4 इंडिया के अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। मेरा मानना है कि ऐसे कई युवा खिलाड़ी हैं जो हमेशा सुनिश्चित करें कि हम खेल के मैदान में अपना झंडा ऊंचा रखें। आईओए अध्यक्ष बत्रा ने कहा कि हॉकी को भारत के हर हिस्से में ले जाने के मामले में लीग चमत्कार करेगी। बत्रा ने कहा,मेरा मानना है कि यह एक बड़ी पहल है। पिछले 5-6 वर्षों में एसएआईऔर युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय का समर्थन बहुत बड़ा रहा है और इस सकारात्मक रवैये ने इस साल ओलंपिक में हॉकी के लिए बहुत अच्छा परिणाम प्राप्त करने में मदद की है। अनुराग ठाकुर और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने लीग के शुभारंभ से पहले युवा खिलाड़ियों के साथ बातचीत की।

- Advertisement -

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

-Advertisement-

Latest News