26.2 C
New Delhi
Sunday, July 6, 2025

प्लाइंग सिख मिल्खा सिंह का कोरोना से हुआ निधन, पीएम समेत कई हस्तियों ने जताया दुख

नई दिल्ली, साधना मिश्रा: दुनियाभर में प्लाइंग सिख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह (Milkha Singh) का बीते शुक्रवार यानी 18 जून 2021 को देर रात निधन हो गया। आपको बता दें कि कोरोना को मात देने के बाद मिल्खा जिंदगी की जंग हार गए। मालूम हो की इसी हफ्ते उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह (Nirmal Milkha Singh) का भी देहांत कोरोना की वजह से हो गया था।

Milkha Singh

11:24 पर ली अंतिम सांस
मालूम हो कि दमदार धावक मिल्खा सिंह एक महीने तक कोरोना संक्रमण से जूझने के बाद बीते शुक्रवार की देर रात 11:24 पर अंतिम सांस ली। इससे पहले उन्हें 16 जून को रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद PGI के एडवांस कार्डियक सेंटर भर्ती कराया गया था। यहां उनकी हालात स्थिर बनी हुई थी। लेकिन मिल्खा सिंह को बुधवार से ही सांस लेने में बहुत ज्यादा दिक्कत हो रही थी। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी मौत की वजह भी यही रही।

यह भी पढ़ें… Election Commission ने लोकसभा चुनाव पर जारी किया एटलस, मिलेगी ऐतिहासिक जानकारी

पीएम समेत इन हस्तियों ने जताया दुख
पद्मश्री मिल्खा सिंह के निधन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि, ”हमने एक महान खिलाड़ी खो दिया है।” इसी के साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर मिल्खा सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने लिखा है, ”मिल्खा सिंह एक बेहतरीन एथलीट और स्पोर्टिंग लेजेंड थे। उन्होंने अपनी उपलब्धियों से देश को गौरवंतित महसूस कराया था। वह एक शानदार व्यक्ति थे, अपनी अंतिम सांस तक उन्होंने खेल के क्षेत्र में अपना योगदान दिया। उनके निधन की खबर से मैं दुखी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों को संवेदनाएं। ओम शांति।’

Related Articles

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Latest Articles