31.2 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026

भारतीय तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी समेत 3 खिलाड़ी ICC विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ के दावेदार

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली/खुशबू पाण्डेय। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी फरवरी 2026 के लिए आईसीसी विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नामित हुई हैं। उनके साथ पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना और श्रीलंका की बल्लेबाज हर्षिता समरविक्रमा भी इस सूची में शामिल हैं। आईसीसी ने इन तीनों खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को मान्यता देते हुए उन्हें नामांकित किया है।

अरुंधति रेड्डी का प्रभावशाली प्रदर्शन

दाएं हाथ की तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20ई सीरीज में भारत की गेंदबाजी की कमान संभाली। वे सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज रहीं। उन्होंने 10.87 की औसत से कुल 8 विकेट झटके और इकोनॉमी रेट 7.25 रखा। पहले मैच में उन्होंने 22 रन देकर 4 विकेट लिए, दूसरे में 30 रन पर 2 विकेट और तीसरे में 35 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। उनकी गेंदबाजी ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा, जिससे भारत ने सीरीज 2-1 से जीती।

हर्षिता समरविक्रमा की बल्लेबाजी कमाल

श्रीलंका की टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज हर्षिता समरविक्रमा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्रीलंका ने यह सीरीज 2-1 से जीती। बाएं हाथ की इस बल्लेबाज ने तीन वनडे मैचों में 57 की औसत से 171 रन बनाए। उन्होंने 66, 35 और 70 रन की पारियां खेलीं। उनके शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया।

फातिमा सना का ऑलराउंड योगदान

पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे और टी20ई दोनों फॉर्मेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया। वनडे सीरीज में उन्होंने 39 की औसत से 117 रन बनाए। दूसरे वनडे में 52 रन और 2 विकेट, जबकि तीसरे में 60 रन और 2 विकेट लिए। टी20ई सीरीज में वे सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं, जहां 73 की औसत से 146 रन बनाए। पहले टी20 में 90 रन की पारी खेली, दूसरे में 9 रन और तीसरे में 47* रन के साथ 2 विकेट भी झटके। उनका ऑलराउंड प्रदर्शन पाकिस्तान के लिए काफी उपयोगी साबित हुआ।

ये तीनों खिलाड़ियां फरवरी में हुए अंतरराष्ट्रीय मैचों में अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। वोटिंग जारी है और विजेता का फैसला जल्द होगा।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Women Express पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest News