HomeRailway Newsभारतीय रेलवे के अखाड़े में अब तैयार होंगे अंतर्राष्ट्रीय पहलवान

भारतीय रेलवे के अखाड़े में अब तैयार होंगे अंतर्राष्ट्रीय पहलवान

नई दिल्ली/ खुशबू पाण्डेय : भारतीय रेलवे खिलाडिय़ों को सर्वश्रेष्ठ खेल सुविधाएं मुहैया कराने के लिए अत्याधुनिक कुश्ती अकादमी बनाने जा रहा है। इसके लिए दिल्ली के किशनगंज में जगह सुरक्षित की गई है। यहां करीब 30.76 करोड़ रूपये की लागत से कुश्ती अकादमी बनाई जाएगी। रेल मंत्रालय ने इस परियोजना को मंजूरी दे दी […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली/ खुशबू पाण्डेय : भारतीय रेलवे खिलाडिय़ों को सर्वश्रेष्ठ खेल सुविधाएं मुहैया कराने के लिए अत्याधुनिक कुश्ती अकादमी बनाने जा रहा है। इसके लिए दिल्ली के किशनगंज में जगह सुरक्षित की गई है। यहां करीब 30.76 करोड़ रूपये की लागत से कुश्ती अकादमी बनाई जाएगी। रेल मंत्रालय ने इस परियोजना को मंजूरी दे दी है। विशेष रूप से कुश्ती के लिए स्थापित यह अकादमी उन्नत प्रशिक्षण सुविधाओं से युक्त होगी, जो देश की सबसे बड़ी अकादमी के रूप में जानी जाएगी। यह अकादमी कई नए पहलवानों को चैंपियन बनने का अवसर प्रदान करेगी।
बता दें कि भारतीय रेल ने भारत में कुश्ती को बढ़ावा देने में एक उच्च स्तर की भूमिका निभाई है। चूकिं अधिकांश पहलवान भारतीय रेलवे से ही जुड़े हैं, इसलिए रेलवे ने उनके लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर की एकेडमी बनाने का फैसला लिया। भारत के लिए ओलंपिक की कुश्ती प्रतिस्पर्धा में भारतीय रेल के सुशील कुमार (2008 व 2012), साक्षी मलिक (2016), रवि कुमार और बजरंग पूनिया (2020) ने अधिकांश पदक जीते हैं।

पहलवानों को दुनिया के दांव-पेंच सिखाएगा ‘इंटरनेशनल अखाड़ा
भारतीय रेलवे बनाएगा देश का सबसे बड़ा कुश्ती अकादमी
-राजधानी के किशनगंज में कुश्ती ट्रेनिंग के लिए बनेगी अकादमी
-रेलवे की अकादमी में तराशे जाएंगे अंतर्राष्ट्रीय पहलवान

- Advertisement -

हालिया टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय रेल के खिलाडिय़ों का प्रदर्शन अभूतपूर्व रहा। भारत के जीते गए 7 पदकों में से 3 व्यक्तिगत पदक मीराबाई चानू (भारोत्तोलन में रजत), रवि कुमार (कुश्ती में रजत), बजरंग पूनिया (कुश्ती में कांस्य) और कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी पुरुष टीम में दो खिलाड़ी भारतीय रेल से थे।
रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक रेलवे खेलकूद संवद्र्धन बोर्ड (आरएसपीबी) के जरिए भारतीय रेलवे बड़े पैमाने पर देश में खेलों को बढ़ावा देने में अपना योगदान दे रही है। रेलवे ने विभिन्न प्रोत्साहनों के साथ नौकरी की सुरक्षा देकर बड़ी संख्या में खिलाडिय़ों की सहायता की है। वर्तमान में भारतीय रेल में 29 खेलों में 9000 से अधिक खिलाड़ी रोल पर हैं। रेलवे के खिलाडिय़ों ने ओलंपिक, एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों आदि जैसे सभी प्रमुख खेल आयोजनों में देश के लिए गौरव प्राप्त किया है। उत्कृष्ट खेल की उपलब्धियों के लिए रेलवे के खिलाडिय़ों को कुल 27 पद्मश्री, 176 अर्जुन, 12 ध्यानचंद, 14 द्रोणाचार्य और 9 मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

- Advertisement -
-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

-Advertisement-

Latest News