नई दिल्ली/दादरी। एनटीपीसी (NTPC) दादरी ने अपने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) कार्यक्रम के तहत महाराणा प्रताप स्टेडियम में दो दिवसीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में आसपास के गांवों से कुल 465 प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमें 168 लड़कियां और 297 लड़के शामिल थे। लड़कियों ने कई इवेंट्स में शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींचा और कुल मिलाकर इस आयोजन में उनका योगदान काफी प्रभावशाली रहा।
प्रतियोगिता में क्या-क्या खेल हुए
दो दिनों तक चले इस इवेंट में एथलेटिक्स की विभिन्न दौड़ें जैसे 100 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर और 1500 मीटर, साथ ही हाई जंप, लॉन्ग जंप, खो-खो, वॉलीबॉल और कबड्डी जैसी टीम गेम्स शामिल थीं। खिलाड़ियों ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ हिस्सा लिया। मैदान पर मौजूद दर्शकों ने भी उनका खूब हौसला बढ़ाया। सभी प्रतिभागी ग्रामीण क्षेत्रों से थे, जो एनटीपीसी दादरी के आसपास के गांवों से आए थे।

समापन समारोह और सम्मान
समापन समारोह में एनटीपीसी (NTPC) दादरी के मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख श्री ए. के. मिश्र मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उनके साथ महाप्रबंधक (ओ एंड एम) श्री संजय कुमार, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री सरोज कुमार, अन्य वरिष्ठ अधिकारी, ग्राम प्रधान, कर्मचारी और उनके परिवारजन भी शामिल हुए। इस मौके पर सभी विजेता खिलाड़ियों और प्रतिभागियों को पुरस्कार और सम्मानित किया गया।

एनटीपीसी (NTPC) दादरी के खेल और स्वास्थ्य प्रयास
एनटीपीसी (NTPC) दादरी लगातार स्थानीय समुदाय में स्वास्थ्य और खेल को बढ़ावा दे रहा है। अब तक क्षेत्र में 5 स्टेडियम बनकर तैयार हो चुके हैं, जबकि 4 स्टेडियम का निर्माण चल रहा है। गांवों में ओपन जिम भी लगाए गए हैं। साथ ही प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। ऐसे आयोजन ग्रामीण युवाओं में खेलों के प्रति रुचि जगाने और उनकी प्रतिभा को सामने लाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Women Express पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


Sir iske photo ntpc ke all photos kha milange aur games ke
Sir please ye bta do ki aur ntpc rural sport meet ki photo’s aur kha hai