27.9 C
New Delhi
Monday, July 7, 2025

दिल्ली में 20 फरवरी से शुरू हो रहा है हुनर हाट, ​”वोकल फॉर लोकल” होगी थीम

—जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 1 मार्च तक चलेगा हुनर हाट, मिलेगा सबकुछ
—देश के 31 राज्यों से 600 दस्तकार, शिल्पकार होंगे शामिल
—इस बार बड़ी संख्या में महिला कारीगर भी शामिल होंगी, दिखेगी कलाकृति

नई दिल्ली/ अदिति सिंह : राजधानी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा 20 फरवरी से 26वे हुनर हाट का आयोजन किया जा रहा है। इसका औपचारिक उद्घाटन केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान 21 फरवरी को करेंगें। पत्तन,पोत परिवहन और जलमार्ग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनसुख मंडाविया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के स्वदेशी दस्तकारों, शिल्पकारों के इस 26वे हुनर हाट का आयोजन “वोकल फॉर लोकल” थीम के साथ 20 फरवरी से 01 मार्च तक किया जा रहा है, जिसमें देश के 31 से अधिक राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से 600 से अधिक दस्तकार, शिल्पकार शामिल हो रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या में महिला कारीगर भी शामिल हैं।
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज यहां कहा कि अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा देश भर के दस्तकारों, शिल्पकारों के स्वदेशी उत्पादनों को लोगों तक पहुंचाने एवं प्रोत्साहित करने का परफेक्ट प्लेटफार्म हुनर हाट, अब तक 5 लाख से ज्यादा दस्तकारों, शिल्पकारों, कलाकारों को रोजगार और रोजगार के मौकों से जोड़ चुका है। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के साथ हम 75 हुनर हाट के जरिये 7 लाख 50 हजार दस्तकारों को रोजगार-रोजगार के मौकों से जोडेंगे।

दिल्ली में 20 फरवरी से शुरू हो रहा है हुनर हाट, ​"वोकल फॉर लोकल" होगी थीम
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाले “हुनर हाट” में आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखण्ड, कर्नाटक, केरल, लद्दाख, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, ओड़िशा, पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल सहित 31 से अधिक राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से दस्तकार, शिल्पकार, कारीगर शामिल हो रहे हैं।
नकवी ने कहा कि यह हुनर हाट ई प्लेटफार्म के साथ ही जीईएम पोर्टल पर भी देश-विदेश के लोगों के लिए उपलब्ध रहेगा जहाँ लोग सीधे दस्तकारों, शिल्पकारों, कारीगरों के बेहतरीन स्वदेशी सामानों को देख-खरीद सकेंगे। इसके अलावा जहां एक ओर हुनर हाट, देश के स्वदेशी कारीगरों, शिल्पकारों का एम्प्लॉयमेंट और एम्पावरमेंट एक्सचेंज साबित हुआ है वहीँ दूसरी ओर हुनर हाट, इन कारीगरों को देश-विदेश में मौका-मार्किट मुहैया कराने का प्रभावी प्लेटफार्म भी बन गया है।
केंद्रीय मंत्री नकवी के मुताबिक 6 फरवरी से 14 फरवरी तक कर्नाटक के मैसूरु में संपन्न हुए हुनर हाट में लाखों लोगों ने पहुँच कर देश के हर क्षेत्र के स्वदेशी उत्पादों का जबरदस्त उत्साहवर्धन किया एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल के आह्वाहन के मजबूती देते हुए खरीददारी भी की।

हुनर हाट के बावर्चीखाने में उठाएंगे पारम्परिक लजीज़ पकवानों का लुत्फ़

केंद्रीय मंत्री नकवी ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित हो रहे हुनर हाट के “बावर्चीखाने” में देश के सभी प्रांतों-क्षेत्रों के पारम्परिक लजीज़ पकवानों का यहां आने वाले लोग लुत्फ़ उठाएंगे, साथ ही देश के प्रसिद्द कलाकारों के विभिन्न सांस्कृतिक, गीत-संगीत के शानदार कार्यक्रमों का आनंद भी लेंगे। इसके अलावा आने वाले दिनों में हुनर हाट का आयोजन गोवा, भोपाल, जयपुर, चंडीगढ़, मुंबई, हैदराबाद, रांची, सूरत—अहमदाबाद, कोच्चि, गौहाटी, भुवनेश्वर, पटना, जम्मू-कश्मीर आदि स्थानों पर होगा।

 

फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/thewomenexpress और https://twitter.com/thewomenexpress पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें।

Related Articles

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Latest Articles