9.1 C
New Delhi
Sunday, January 18, 2026

NCP का ऐलान, दिल्ली नगर निगम की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

–दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में हुआ अहम फैसला
–सुप्रिया सुले ने कार्यकर्ताओं का किया आह़्वान, पार्टी की जमीन बनाएं

नई दिल्ली/ खुशबू पाण्डेय  : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की युवा इकाई की दिल्ली प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक पार्टी के दिल्ली मुख्यालय में संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा ने की। इस मौके पर पार्टी की नेता लोकसभा सुप्रिया सुले और लोकसभा सांसद डॉ अमोल कोल्हे मौजूद रहे। बैठक में पार्टी ने फैसला लिया कि वह अगले साल दिल्ली में होने जा रहे नगर निगमों के चुनाव में एनसीपी सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। इसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं से दिल्ली में चुनाव लडऩे के लिए तैयार रहने की अपील की। उन्होने कहा कि कई राज्यों में तेजी से उभर रही पार्टी को राजधानी दिल्ली में भी भारी संभावनाएं हैं। लिहाजा संगठन दिल्ली नगर निगम के आगामी चुनावों के लिए तैयार रहे। एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने किसानों की भी बात की और प्रदर्शनकारी किसानों को पूरा समर्थन देने का वादा करते हुए जल्दी ही उनसे मुलाकात का भी ऐलान किया। साथ ही कार्यकर्ताओं से लड़ाई जारी रखने की अपील करते हुए कहा कि अगर देश के किसानों के लिए हम अभी नहीं लड़े तो देश हमें माफ नहीं करेगा।
इस मौके पर पार्टी की युवा इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कार्यक्रम के संयोजक धीरज शर्मा ने युवाओं से प्रादेशिक स्तर पर संगठन को और सक्रिय करके शरद पवार के हाथों को मजबूत करने की अपील की। साथ ही दिल्ली के बॉर्डर पर जाकर किसानों के हक में पुरजोर तरीके से विरोध दर्ज कराने का युवा कार्यकर्ताओं को संदेश दिया। धीरज शर्मा ने कहा कि आज एनसीपी की मौजूदगी देश के 24 प्रदेशों में है, और वहां पार्टी तेजी से अपनी पहचान बना रही है। बैठक में दिल्ली प्रदेश के सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहे। इस मौके पर बड़ी संख्या में नये लोग भी पार्टी एवं शरद पवार की नीतियों पर भरोसा करते हुए पार्टी का थामन थामा। धीरज शर्मा ने कार्यकर्ताओं से केंद्र की मोदी सरकार से टकराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार दंगे फैलाने का काम कर रही है, ये सरकार किसानों और युवाओं के नाम पर सरकार में आई लेकिन उन्हें ही दरकिनार कर दिया।

सांसद अमोल कोल्हे ने भी केंद्र सरकार को जमकर घेरा

इस मौके पर सांसद अमोल कोल्हे ने भी केंद्र सरकार को जमकर घेरा। साथ ही सवाल पूछा कि ये कैसी सरकार है? जहाँ हर कोई व्यक्ति पूजा में लगा हुआ है। पूंजीपतियों का कर्जा माफ किया जा रहा है, लेकिन किसानों की कोई नहीं सुन रहा। सरकार के रोजगार देने, मंहगाई कम करने के वायदे का क्या हुआ? अब झू़ठे राष्ट्रवाद की पट्टी आंखों से हटानी पड़ेगी। डॉ कोल्हे ने कार्यकर्ताओं से दिल्ली में होने वाले नगर निगम चुनावों के लिए अभी से जुटने की अपील की। साथ ही कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस ही असल मायनों में राष्ट्रवादी पार्टी है और कार्यकर्ताओं को ये बात जन जन तक पहुंचानी होगी।

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest News