26.6 C
New Delhi
Wednesday, February 25, 2026

शिरोमणि अकाली दल ने अंतरधार्मिक विवाह पर सख्त कानून की मांग की, लव जिहाद और धर्मांतरण पर चिंता जताई

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली। शिरोमणि अकाली दल ने अंतरधार्मिक विवाह रोकने के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की है। पार्टी की दिल्ली इकाई ने कहा है कि सिख बेटियों के अंतरधार्मिक विवाह और धर्मांतरण की घटनाओं के लिए मौजूदा कानून कमजोर हैं। 25 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना और मनजीत सिंह जीके ने कश्मीर के बारामूला से 12 फरवरी को अगवा हुई एक सिख बेटी की हैदराबाद से बरामदगी का जिक्र किया। उन्होंने सरकार से मांग की कि ऐसे विवाह में बेटी के माता-पिता की सहमति को अनिवार्य बनाया जाए।

सिख बेटी की अगवा और बरामदगी का मामला

परमजीत सिंह सरना ने बताया कि बारामूला पुलिस ने तेज कार्रवाई करके बेटी को सुरक्षित परिवार के पास पहुंचाया, जिसके लिए उनका धन्यवाद किया। हालांकि, उन्होंने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से परिवार की मदद न करने पर नाराजगी जताई। सरना ने कहा कि संगठन लोगों से चलता है, लेकिन फिलहाल कमेटी की कार्यशैली सिख समुदाय को पसंद नहीं आ रही। इस मामले में दिल्ली कमेटी सदस्य सतनाम सिंह, अकाली नेता गुरपाल सिंह बाजवा और मनजीत सिंह जीके ने परिवार का साथ दिया, जिसके लिए सरना ने आभार जताया।

आरोप और पुलिस की भूमिका

मनजीत सिंह जीके ने दावा किया कि अगवा करने वाले मुस्लिम युवक ने बेटी को ब्लैकमेल करने और बेचने की कोशिश की। बारामूला पुलिस की सतर्कता और दिल्ली के जामिया थाने की मदद से बेटी हैदराबाद से बरामद हुई। जीके ने इसे लव जिहाद, ग्रूमिंग गैंग या धर्मांतरण की कोशिश बताया और कहा कि यह परिवार के लिए जहर जैसा है। उन्होंने लंदन में ग्रूमिंग गैंग से जुड़ी “कौर टू खान” थ्योरी का हवाला देते हुए सिख समुदाय को जागरूक रहने की अपील की।

कानून में बदलाव की मांग

दोनों नेताओं ने अंतरधार्मिक विवाह रोकने के लिए पहल सिख समुदाय को करनी चाहिए, क्योंकि मौजूदा कानून ऐसे मामलों में नाकाफी हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि सिख बेटियों के अंतरधार्मिक विवाह में अभिभावकों की मर्जी को जरूरी बनाया जाए। जीके ने कहा कि सख्त कानून बनने से ऐसी घटनाएं रुक सकती हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली कमेटी सदस्य सतनाम सिंह, महिंदर सिंह, अकाली नेता डॉ परमिंदर पाल सिंह, गुनजीत सिंह बख्शी, जतिंदर सिंह बोबी, हरजिंदर सिंह, परमजीत सिंह मक्कड़, हरविंदर सिंह और बख्शीश सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Women Express पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest News