Who is Narasimha Yadav: दिल्ली के भारत मंडपम में 20 फरवरी 2026 को चल रहे India AI Impact Summit 2026 के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के कुछ कार्यकर्ताओं ने एक विवादास्पद प्रदर्शन किया, जिसने राजनीतिक हलचल मचा दी। कार्यकर्ताओं ने एआई एक्सपो हॉल में टी-शर्ट उतारकर (शर्टलेस) नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर आरोप लगाया कि वह ‘कंप्रोमाइज्ड’ है और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में देश के हितों से समझौता किया है।
इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने चार यूथ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया, जिनमें नरसिम्हा यादव भी शामिल हैं, जो इंडियन यूथ कांग्रेस के नेशनल कोऑर्डिनेटर हैं। बीजेपी ने इसे ‘राष्ट्रीय शर्म’ करार देते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा, जबकि कांग्रेस ने इसे युवाओं की बेरोजगारी और नीतियों के खिलाफ विरोध बताया।
AI समिट में शर्टलेस प्रदर्शन: क्या हुआ?
भारत मंडपम में आयोजित India AI Impact Summit 2026 एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय आयोजन था, जहां AI के भविष्य पर चर्चा हो रही थी। शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता हॉल में पहुंचे। उन्होंने टी-शर्ट उतारकर स्लोगन लगाए, जैसे “PM is compromised”। उनके टी-शर्ट पर मोदी सरकार और भारत-अमेरिका डील के खिलाफ मैसेज छपे थे। प्रदर्शनकारी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर QR कोड से एंट्री लेकर आए थे। सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला और हिरासत में लिया।
National Shame
At a time when India is hosting a prestigious global AI Summit, showcasing its innovation and leadership in technology, the Congress party chose disruption over dignity.
Under the leadership of Rahul Gandhi, Congress workers went topless and created a ruckus at… pic.twitter.com/N4LoYA6sOV
— Amit Malviya (@amitmalviya) February 20, 2026
नरसिम्हा यादव कौन हैं?
नरसिम्हा यादव इंडियन यूथ कांग्रेस के नेशनल कोऑर्डिनेटर हैं और तेलंगाना से हैं। वे लंबे समय से युवा राजनीति में सक्रिय हैं। युवा मुद्दों जैसे बेरोजगारी, शिक्षा, निजीकरण और नई तकनीकों के प्रभाव पर आवाज उठाते रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस प्रदर्शन के आयोजन में उनकी अहम भूमिका थी। सोशल मीडिया पर राहुल गांधी के साथ उनकी पुरानी तस्वीर वायरल हुई है, जिसे बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला करने के लिए इस्तेमाल किया। हालांकि, यह तस्वीर भारत जोड़ो यात्रा की है और नरसिम्हा को राहुल गांधी के करीबी बताने वाले दावे राजनीतिक हैं। नरसिम्हा को पुलिस ने हिरासत में लिया गया है।
यह भी पढ़ें... AI Impact Summit में Youth Congress का हंगामा, टी-शर्ट उतारकर की नारेबाजी, VIDEO
राजनीतिक बयानबाजी और प्रतिक्रियाएं
बीजेपी ने प्रदर्शन को “टॉपलेस, ब्रेनलेस और शेमलेस” बताया और कहा कि कांग्रेस ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत को शर्मिंदा किया। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इसे कांग्रेस की “अरोगेंस” कहा। राहुल गांधी पर भी निशाना साधा गया। दूसरी तरफ, यूथ कांग्रेस ने कहा कि यह बेरोजगार युवाओं की नाराजगी का प्रदर्शन था और AI जैसी तकनीकें रोजगार छीन रही हैं। इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कार्यकर्ताओं का बचाव किया।
पुलिस कार्रवाई
दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की और कानूनी कार्रवाई शुरू की। चार लोग हिरासत में हैं – नरसिम्हा यादव (नेशनल कोऑर्डिनेटर), कृष्णा हरि (नेशनल सेक्रेटरी), कुंदन यादव (बिहार कोऑर्डिनेटर) और अजय कुमार (यूपी वाइस प्रेसिडेंट)। पुलिस ने कहा कि कुछ अन्य की पहचान की जा रही है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Women Express पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

