16.1 C
New Delhi
Wednesday, February 11, 2026

Haryana: आम आदमी पार्टी को बडा झटका, अशोक तंवर हुए भाजपाई

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली /अदिति सिंह : हरियाणा के पूर्व सांसद, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने शनिवार को भाजपाई हो गए। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar Lal), प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी, राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी की उपस्थिति में तंवर ने भाजपा का दामन थामा। उनके साथ सैकड़ों की संख्या में उनके समर्थकों ने भाजपा का दामन थामा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने तंवर को पटका पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अशोक तंवर को अपना भांजा बताया। इस मौके पर अशोक तंवर ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत प्रगति पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है और देश आने वाले कुछ वर्षों में विकसित देशों की पंक्ति में खड़ा होगा। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की भाजपा सरकार ने करोड़ों लोगों गरीबी रेखा से ऊपर उठाया है।

—आम आदमी पार्टी के चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष थे डॉ. अशोक तंवर
—मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अशोक तंवर का किया स्वागत, कराई ज्वाइनिंग
—देश के विकास में काम करने का भाजपा ने अवसर दिया : अशोक तंवर

उन्हें अपना घर, पौष्टिक आहार और अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों एवं योजनाओं के कारण देश के प्रत्येक व्यक्ति आय दोगुनी हो गयी है। तंवर ने बताया कि रामलला के अयोध्या में विराजमान होने से कुछ ही दिन पहले उन्हें और उनके साथियों को एक ऐसी पार्टी का सदस्य बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, जो विश्व भर में भारतीय संस्कृति के पुनरुत्थान और पुनर्जागरण के लिए संकल्पित है और इस कार्य के लिए हर आवश्यक कदम उठा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुझे भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर देश के विकास में काम करने का अवसर दिया है।

अशोक तंवर मेरे भांजे लगते है : मनोहर लाल

इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा के विस्तार के हिसाब से बहुत महत्वपूर्ण दिन है। अशोक तंवर आज हमारी पार्टी में शामिल हुए है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि सबको सम्मान मिलेगा। भले ही यह कांग्रेस पार्टी में रहे हो, लेकिन यह मेरे भांजे लगते है। क्योंकि इनकी माता का और मेरा गांव एक ही है। उस नाते से पहले भी मिलते रहे। वो बात अलग है कि हम अलग-अलग पार्टी में थे, लेकिन मुझे उस समय बहुत कष्ट हुआ जब कांग्रेस पार्टी में रहते हुए इनके ऊपर हमला तक किया गया। वो भी कांग्रेस पार्टी को लोगों ने किया। उस दिन मुझे लगा कि इनकी चिंता करनी चाहिए। मैं इनका हालचाल पूछने गया तो उस समय बहुत से लोगों ने कहा कि आप इनको अपने साथ क्यों नहीं बुला लेते, इसपर उन्होंने कहा कि हमारा तो बहुत खुला घर है, दरवाजे सबके लिए खुले है, किसी का मन करें तभी उसे आना चाहिए। साल 2022 में इनकी ट्रेन (अशोक तंवर) कांग्रेस से तो चल पड़ी थी, लेकिन कांटा बदलने की वजह से जो ट्रेन बीजेपी में पहुंचनी थी वो गलती से आम आदमी पार्टी में पहुंच गई। इसके बाद इन्होंने देश के वातावरण को देखते हुए बीजेपी में शामिल होने का विचार किया और मैंने उनका स्वागत किया। आज वो दिन आया कि उन्होंने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी ज्वाइन की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest News