32.1 C
New Delhi
Sunday, September 14, 2025

Amit Shah : लोकसभा चुनाव में मतदाता लोकतंत्र का भविष्य तय करेंगे

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

भोपाल रंजन /श्रीवास्तव । गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि वर्ष 2024 लोकतंत्र का महापर्व है। इस वर्ष लोकसभा चुनाव में मतदाता लोकतंत्र का भविष्य तय करेंगे। चुनाव को हमने लोकतंत्र का उत्सव और जनसम्पर्क का जरिया माना है। आप सभी प्रबुद्धजनों की जिम्मेदारी भारत के नागरिक के नाते वोट देने के साथ-साथ जनमत बनाने की भी है। जातिवाद, परिवारवाद, तुष्टिकरण (casteism, nepotism, appeasement) और भ्रष्टाचार के पैसों से जनमत प्रभावित नहीं होना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनादेश को इन चारों से प्रभावित होने से बचाया गया है। परिवार के हितों की जो बात करते हैं वह भारत के गरीबों की चिंता नहीं कर सकते हैं। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में अमृत काल में राष्ट्रोदय में प्रबुद्धजन की भूमिका एवं विचार कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ला एवं जगदीश देवड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान सहित मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

-प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं: मुख्यमंत्री
– अमृत काल में राष्ट्रोदय में प्रबुद्धजन की भूमिका एवं विचार कार्यक्रम का आयोजन

गृह मंत्री  शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री  मोदी पर 10 साल में भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा लेकिन इसके पहले की विपक्षी सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर था। भारत अर्थव्यवस्था के मामले में 10 साल में 11 वें नम्बर से विश्व में 5 वें नम्बर पर आ गया है। आगे चलकर तीसरे स्थान तक आ जाएगा। प्रधानमंत्री  मोदी ने देश के लिए नई नीतियां बनाई और उन्हें जमीन पर उतारने का कार्य किया है।
गृह मंत्री शाह ने कहा कि पूरी समझबूझ के साथ जनादेश बनाएं। हमारी नीतियों में मानवीय संवेदना, महान भारत के विकास का संकल्प है। मोदी जी ने वर्ष 2014 से विकास को ऊंचाईयों तक पहुंचाया है। पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है। हम गौरव महसूस कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वर्ष 2014 से 2024 तक साहसी फैसले लिए हैं। जम्मू- कश्मीर से धारा 370 को हटाकर समाप्त कर दी गई । आज हमारा कश्मीर भारत माता का मुकुट मणि बनकर खड़ा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पड़ोसी देशों से आए हिन्दू नागरिकों को भारत की नागरिकता देने का कार्य किया है। उनके नेतृत्व में माताओं- बहनों की स्थिति सुधरी है। बैंकिंग के क्षेत्र में नए आयाम गढ़े हैं। नक्सलवाद, आतंकवाद, उग्रवाद अंतिम सांसें गिन रहा है। गरीबों के लिए 11 करोड़ से जयादा शौचालय बनवाए गए हैं। हर परिवार के घर में बैंक एकाउंट, स्वास्थ्य की सुविधाएं और शुद्ध पीने का पानी पहुंचाने का कार्य किया गया है।
देश के प्रधानमंत्री  मोदी ने कोरोना की आपदा में कुशल नेतृत्व किया। सरकार के साथ 130 करोड़ जनता कोरोना से लड़ी। भारत ने वैक्सीन बनाकर कोरोना को समाप्त किया। विश्व के कई देशों को यह टीका पहुंचाया। वर्ष 2027 तक भारत की पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने सहित कई लक्ष्य रखे हैं। 2036 में ओलंपिक की मेजबानी करने का लक्ष्य है। सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण्ण बनाए रखने का कार्य चल रहा है। प्रभु श्रीराम अयोध्या में भव्य मंदिर में विराजे हैं। राजपथ को कर्तव्य पथ में बदला है। उज्जैन में महाकाल लोक बनाया है। 21 जून को विश्व योग दिवस मनाकर भारत में अद्भुत कार्य चल रहा है। पूरे विश्व के कल्याण का रास्ता भारत ही दिखा रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 10 साल के अंदर लोकतंत्र को नीचे तक पहुंचाया है। परिवारवाद, जातिवाद, तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाई है।
गृह एवं सकहाकरिता मंत्री श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी का देश के लिए जीवन समर्पित है। उनके जीवन में कभी भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे। प्रबुद्धजन से अपील करते हुए कहा कि वे मध्यप्रदेश में सभी 29 लोकसभा सीटें देने का समर्थन करें। भारत को विश्व गुरू के रूप में स्थान बनाए रखेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यशस्वी गृहमंत्री राजा भोज की नगरी में पधारे हैं। मैं उनका हृदय से स्वागत करता हूँ। राजा भोज पुरूषार्थ और पराक्रम से परिपूर्ण थे। उन्होंने अपना विशाल पराक्रम दिखाया और विरोधियों को पराजित किया था। यशस्वी प्रधानमंत्री   मोदी के नेतृत्व में हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।
सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गुड गवर्नेंस के साथ देश का आर्थिक विकास भी हो रहा है। उन्होंने सभी अतिथियों एवं प्रबुद्धजनों का हृदय से स्वागत किया।

Previous article
Next article

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest Articles