HomeStateMadhya PradeshMadhya Pradesh: चम्बल परियोजना नीमच को सरकार बनाएगी पंजाब, हरियाणा के...

Madhya Pradesh: चम्बल परियोजना नीमच को सरकार बनाएगी पंजाब, हरियाणा के समतुल्य

भोपाल /रंजन श्रीवास्तव : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने कहा है कि नीमच क्षेत्र का शीघ्र विकास होगा। पार्वति-काली सिंध- चम्बल लिंक परियोजना मध्यप्रदेश के दस जिलों को पेयजल और सिंचाई जल उपलब्ध करवाने का कार्य करेगी। नीमच अंचल को विशेष लाभ मिलेगा। यह इलाका फसलों से लहलहाएगा। नीमच पंजाब […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

भोपाल /रंजन श्रीवास्तव : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने कहा है कि नीमच क्षेत्र का शीघ्र विकास होगा। पार्वति-काली सिंध- चम्बल लिंक परियोजना मध्यप्रदेश के दस जिलों को पेयजल और सिंचाई जल उपलब्ध करवाने का कार्य करेगी। नीमच अंचल को विशेष लाभ मिलेगा। यह इलाका फसलों से लहलहाएगा। नीमच पंजाब और हरियाणा के समतुल्य होगा।
मुख्यिमंत्री डॉ.मोहन यादव आज नीमच में आयोजित कार्यक्रम में 752.09 करोड़ की लागत के विभिन्नध 20 विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर रहे थे। इनमें 593.48 करोड़ के 4 विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास तथा 158.61 करोड़ लागत के विभिन्ना 16 कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यामंत्री डॉ.यादव ने विभिन्नन जनकल्यााणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ पत्र भी वितरित किये। डॉ. मोहन यादव ने विभिन्नि विभागों द्वारा विकास गतिविधियों, उपलब्धियों और जनकल्यातणकारी योजनाओं पर आधारित वृहद प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव नीमच शहर में आयोजित जन आभार यात्रा में भी शामिल हुए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दो पूर्व उप मुख्यमंत्रियों स्व. वीरेंद्र कुमार सखलेचा और स्व. सुन्दरलाल पटवा का सम्मान पूर्वक स्मरण भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीमच के विकास से संबंधित जो प्रमुख घोषणाएं कीं उनमें नीमच में शासन के बजट से स्टेडियम निर्माण,श्रद्धा स्थल भादवा माता में सुविधायुक्त अस्पताल एवं फिजियोथैरेपी सुविधा, नीमच की बंगला बगीचा से जुड़ी राजस्व समस्या का निराकरण, मनासा कुकड़ेश्वर बॉयपास, कुकड़ेश्वर में शासकीय महाविद्यालय, सिंगौली में स्नातको‍त्तर कॉलेज, जावद में वर्तमान 40 बिस्तर अस्पताल का 100 बिस्तर अस्पताल में उन्नयन, रतनगढ़ सामुदायिक केंद्र का उन्नयन, जावद से मोरवन डबल रोड निर्माण शामिल है।

558 करोड़ लागत से प्रमुख इकाईयों का भूमिपूजन

- Advertisement -

मुख्यखमंत्री डॉ.मोहन यादव नीमच में आयोजित कार्यक्रम में औद्योगिक क्षेत्र झांझरवाड़ा में 558 करोड़ लागत से स्थापित हो रही दो कपड़ा एवं परिधान निर्माण इकाईयों का भूमिपूजन किया। मुख्योमंत्री डॉ.यादव नीमच के औद्योगिक क्षेत्र झांझरवाड़ा में 135 करोड़ की लागत से स्था पित हो रही विश्वेषश्वूरैया डेनिम प्रा.लि.की कपड़ा एवं परिधान निर्माण औद्योगिक इकाई एवं 450 करोड़ लागत की मेसर्स स्वजराज सूटिंग्सह प्रा.लि.की कपड़ा एवं परिधान निर्माण इकाई का भूमिपूजन कर शिलान्या स किया। इन दोनों कपड़ा एवं परिधान निर्माण इकाइयों में लगभग 2500 लोगों को रोजगार उपलब्धग होगा। मुख्य्मंत्री डॉ. यादव ने 5 करोड़ 98 लाख लागत के लालपुरा तालाब योजना एवं 2.5 करोड़ की लागत से कायाकल्प 2.0 के अतंर्गत सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया।
इन कार्यों का हुआ लोकार्पण

मुख्यगमंत्री डॉ.यादव ने नीमच में मैसर्स स्वाराज सूटिंग्सु प्रा.लि. द्वारा 150 करोड़ की लागत से झांझरवाड़ा में स्थायपित कपड़ा एवं परिधान निर्माण इकाई का लोकार्पण किया। इस इकाई में 600 से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्धव होगा। इनमें 90 प्रतिशत से अधिक महिलाओं को रोजगार मिलेगा। मुख्य मंत्री डॉ. यादव ने नीमच में सेतु निगम की 1.93 करोड़ की लागत के रतलाम नसीराबाद मार्ग पर ग्वा लटोली नाले पर निर्मित उच्च. स्तारीय पुल, 1.10 करोड़ की लागत से पुलिस कल्यारणकारी योजना के तहत पुरानी पुलिस कॉलोनी में पुलिस पेट्रोल पम्पउ एवं मोडी, खातीखेड़ा, धनगांव, कौज्याा, बरवाड़ा, देवरान एवं पलासिया में 0.49 करोड़ लागत से नवनिर्मित उप स्वापस्य्ड़ केंद्र भवन एवं सीएमएचओ आवास के कार्यो का लोकार्पण भी किया। इसके साथ ही आजीविका मिशन के तहत ग्राम मेढ़की में 0.44 करोड़ की लागत से निर्मित, रोजगार के लिए वर्कशॉप, एवं 0.37 करोड़ की लागत से ग्राम जुनापानी, बधावा एवं लुहारिया जाट में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत निर्मित कृ‍षक सुविधा केंद्रों का लोकार्पण किया गया। मुख्येमंत्री डॉ. यादव ने नीमच नगर पालिका के वार्ड नम्बकर 7 मंड 0.32 करोड़ की लागत से निर्मित मुख्येमंत्री संजीवनी क्लिनिक निर्माण कार्य एवं पुलिस लाइन्स कनावटी में 0.28 करोड़ की लागत के लॉन टेनिस खेल मैदान का भी लोकार्पण किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

-Advertisement-

Latest News