27.1 C
New Delhi
Sunday, July 6, 2025

BJP पंजाब में 2022 का चुनाव 117 सीटों पर लडेगी

—भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ ने किया ऐलान

नई दिल्ली/ खुशबू पाण्डेय : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ ने आज यहां ऐलान किया कि 2022 में पंजाब विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नडडा व प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता मेें सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लडने के लिये युद्वस्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। चुघ ने कहा की पंजाब के माझा, मालवा, दोआबा व कण्डी क्षेत्र में फैले 23000 बुथों पर एक बुथ दस युथ, पन्ना प्रमुख, शक्ति केन्द्र प्रमुख बनाने से लेकर सभी जिलो के संगठन को जनता से सीधे सम्पर्क स्थापित करने की कार्ययोजना पर तीव्रगति से काम किया जा रहा है।
चुघ ने कहा की इसी क्रम में पार्टी के आधारभूत ढांचे को अत्याधुनिक तकनीक से लैस करके पंजाब के 10 जिलों में 19 नवम्बर को एक साथ पार्टी दफतरों का उदघाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नडडा जी के कर कमलों द्वारा वर्चुअल किया जायेगा।
चुघ ने बताया की भाजपा इन दफतरों के माध्यम से अपने सभी कार्यकर्ताओं ,समर्थको से सम्पर्क साधने व प्रधाानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार की 160 से अधिक जनहितैषी योजनाओं से लाभान्वित पंजाब के प्रत्येक वोटर से सम्पर्क स्थापित करेगी।
चुघ ने कहा की राष्ट्रीय सम्पर्क अभियान के अधीन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश  नडडा पंजाब में तीन दिन का प्रवास शीघ्र करने वाले है। चुघ ने कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे के पश्चात पंजाब की राजनीतिक नुहार की तस्वीर सर्मद्व पंजाब व पंजाबियत की भावना को मजबुती प्रदान करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Latest Articles