27.9 C
New Delhi
Wednesday, June 18, 2025

कनाॅट प्लेस में लगेगा स्माॅग टाॅवर, मिलेगी साफ हवा

—उपर से हवा लेगा और साफ कर नीचे फेकेगा
—चीन के बाद दुनिया  दिल्ली का दूसरा स्माॅग टाॅवर होगा

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कैबिनेट ने प्रदूषण के खिलाफ आज एक और बड़ा निर्णय लिया है। कैबिनेट ने निर्णय लिया है कि दिल्ली के अंदर एक स्माॅग टाॅवर लगाया जाएगा। यह स्माॅग टाॅवर दुनिया का दूसरा स्माॅग टाॅवर होगा। पहला स्माॅग टाॅवर चीन में लगा था और दूसरा यहां पर लग रहा है। दिल्ली में दो स्माॅग टाॅवर लग रहे हैं, एक केंद्र सरकार लगा रही है और एक दिल्ली सरकार लगाने जा रही है। केंद्र सरकार आनंद विहार में लगा रही है और दिल्ली सरकार कनॉट प्लेस में लगा रही है। ये स्माॅग टाॅवर चीन वाले स्माॅग टाॅवर की तकनीक से अलग हैं। चीन वाले तकनीक के अंदर स्माॅग टाॅवर नीचे से हवा खींचता है और हवा को साफ करके ऊपर को फेंकता है। वहीं, हमारा स्माॅग टाॅवर ऊपर से हवा खींचेगा और उस हवा को साफ करके नीचे फेंकेगा, ताकि लोगों को नीचे साफ हवा मिल सके।

यह भी पढें...दिल्ली में अब 1 पेड़ काटेंगे तो बदले में लगाने होंगे 10 पौधे

यह अपनी तरह का पहला स्माॅग टाॅवर होगा। आज इस स्माॅग टाॅवर को लगाने के लिए दिल्ली कैबिनेट ने 20 करोड़ रुपए स्वीकृत किया है और हम उम्मीद करते हैं कि आने वाले 10 महीने के अंदर यह बनकर तैयार हो जाएगा। इसे हम एक पायलट प्रोजेक्ट बोल रहे हैं, क्योंकि यह सफल हुआ, तो फिर इस तरह के कई और स्माॅग टाॅवर दिल्ली के अंदर लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि अभी कुछ दिन पहले दिल्ली के लोगों ने मिलकर प्रदूषण के खिलाफ एक महा अभियान ‘युद्ध, प्रदूषण के विरुद्ध’ शुरु शुरू किया था। हम सब मिल कर आने वाले समय में इस अभिायन के तहत बहुत सारे काम करेंगे। इसमें इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पॉलिसी लागू हो रही है, ट्री ट्रांसप्लांटेशन और पराली से निपटने की बात समेत बहुत से हमने काम कहे थे। उसी का एक अंग ट्री ट्रांसप्लांटेशन पाॅलिसी था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Latest Articles