HomeTop Newsअखिलेश यादव के पास 76 हजार का मोबाइल, बघेल के पास राइफल...

अखिलेश यादव के पास 76 हजार का मोबाइल, बघेल के पास राइफल और रिवाल्वर

मैनपुरी /खुशबू पाण्डेय : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के करहल विधानसभा सीट इस बार के ​चुनाव में सबसे हॉट बन गई है। इस सीट पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव लड रहे हैं। जबकि उनके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने अपने केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल में मैदान में उतारा है। सोमवार […]

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

मैनपुरी /खुशबू पाण्डेय : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के करहल विधानसभा सीट इस बार के ​चुनाव में सबसे हॉट बन गई है। इस सीट पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव लड रहे हैं। जबकि उनके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने अपने केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल में मैदान में उतारा है। सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करने वाले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के पास 76,015 रुपये मूल्य का मोबाइल फोन और 5.34 लाख रुपये से अधिक की व्यायाम मशीन है। सपा प्रमुख के पास कोई हथियार नहीं है, जबकि भाजपा से उनके प्रतिद्वंद्वी एस. पी. सिंह बघेल के पास लाइसेंसी राइफल और रिवॉल्वर हैं। दोनों नेताओं के चुनावी हलफनामों के अनुसार, अखिलेश (और उनकी पत्नी डिंपाल और बेटी अदिति की) की कुल संपत्ति 40.14 करोड़ रुपये से अधिक है, जबकि बघेल (और उनकी पत्नी मधु और बेटा पार्थ) की 8.75 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। हलफनामे के अनुसार, डिंपल सिंह यादव के पास 1.25 लाख रुपये का कंप्यूटर और 2,774 ग्राम से अधिक वजन के सोने के गहने, 203 ग्राम मोती), 127.75 कैरेट का हीरा है जिसकी कीमत 59,76,687 रुपये है।

—यूपी की सबसे हॉट सीट बनी मैनपुरी जिले की करहल सीट
—सपा प्रमुख अखिलेश यादव लड रहे हैं करहल से चुनाव
—अखिलेश को रोकने के लिए बीजेपी ने अपने केंद्रीय मंत्री को उतारा

सपा प्रमुख पति-पत्नी के पास कोई वाहन नहीं है। अखिलेश यादव की कुल चल संपत्ति 8.43 करोड़ रुपये से अधिक है, जबकि डिंपल की 4.76 करोड़ रुपये से अधिक है। अखिलेश, डिंपल और अदिति की चल संपत्ति 13.30 करोड़ रुपये से ज्यादा है। अखिलेश यादव के पास 17.22 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्ति है, जबकि ङ्क्षडपल के पास 9.61 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्ति है। उनकी कुल अचल संपत्ति 26.83 करोड़ रुपये से अधिक है। सपा प्रमुख पर 28.97 लाख रुपये से अधिक की देनदारी है, जबकि उनकी पत्नी पर 14.26 लाख रुपये से अधिक की देनदारी है।

- Advertisement -

भाजपा प्रत्याशी बघेल की चल संपत्ति 84 लाख रुपये से अधिक

भाजपा प्रत्याशी बघेल (और उनकी पत्नी और बेटे) की कुल चल संपत्ति 84 लाख रुपये से अधिक है। इसमें बघेल के 45.94 लाख रुपये से अधिक, मधु सिंह बघेल (पत्नी) के 25.91 लाख रुपये से अधिक और पार्थ सिंह बघेल (पुत्र) के 12.14 लाख रुपये से अधिक शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री की कुल अचल संपत्ति 7.91 करोड़ रुपये से अधिक है। इसमें बघेल के 1.85 करोड़ रुपये से अधिक, मधु के 5.99 करोड़ रुपये से अधिक और पार्थ के 7.70 लाख रुपये से अधिक शामिल हैं। वर्तमान में, 61 वर्षीय बघेल, जो आगरा (सुरक्षित) से लोकसभा सांसद हैं, केंद्रीय कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं। चुनावी हलफनामे के अनुसार, बघेल पर कोई देनदारी नहीं है, जबकि उनकी पत्नी पर 63.33 लाख रुपये से अधिक की देनदारी है। केंद्रीय मंत्री ने अपने चुनावी हलफनामे में कहा है कि उनके खिलाफ अदालत में तीन मामले लंबित हैं, जबकि अखिलेश यादव के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज है और बघेल के खिलाफ कोई मामला लंबित नहीं है।

- Advertisement -

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

-Advertisement-

Latest News