Ayodhya News: अयोध्या में राम मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था में एक गंभीर मामला सामने आया है। आज सुबह एक युवक राम मंदिर के दक्षिणी परकोटे क्षेत्र में नमाज पढ़ने का प्रयास करता पाया गया। सुरक्षा बलों ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया। सूत्रों के अनुसार, युवक जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले का निवासी है और उसने रोके जाने पर कुछ नारे लगाए। फिलहाल पुलिस और खुफिया एजेंसियां मामले की गहन जांच कर रही हैं। प्रशासन और राम मंदिर ट्रस्ट ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
यह घटना राम मंदिर के आसपास की कड़ी सुरक्षा के बावजूद हुई है। जानकारी के मुताबिक, युवक गेट D1 से मंदिर परिसर में प्रवेश कर गया और सीता रसोई के नजदीक इलाके में पहुंच गया। वहां उसने नमाज अदा करने की कोशिश की। मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसे देखते ही रोक लिया। हिरासत के दौरान युवक ने कथित तौर पर कुछ नारे लगाए, जिससे मौके पर थोड़ा हड़कंप मच गया। सुरक्षा बलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया और युवक को पुलिस हिरासत में भेज दिया।
पुलिस ने युवक की पहचान कश्मीरी युवक के रूप में की है। श्रीनगर के शोपियां का रहने वाला अहमद शेख बताया जा रहा है। उसकी उम्र करीब 50 साल होगीउसके इरादों, पृष्ठभूमि और इस घटना के पीछे किसी बड़े मकसद की आशंका को लेकर जांच शुरू कर दी गई है। खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं और हर पहलू की छानबीन की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए जांच पूरी तरह निष्पक्ष और सावधानी से की जा रही है, ताकि कोई अफवाह फैले या कानून-व्यवस्था बिगड़े नहीं।
राम मंदिर परिसर में पहले से ही बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू है, जिसमें सीआरपीएफ, पीएसी और स्थानीय पुलिस के जवान तैनात रहते हैं। सीसीटीवी कैमरे, चेकिंग पॉइंट और अन्य आधुनिक उपकरणों से निगरानी की जाती है। इस घटना के बाद सुरक्षा में और सतर्कता बरती जा रही है। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में इस खबर से चिंता की लहर दौड़ गई है, लेकिन प्रशासन स्थिति को संभालने में जुटा हुआ है।
यह मामला धार्मिक स्थल की सुरक्षा और संवेदनशीलता को लेकर महत्वपूर्ण सवाल खड़े करता है। जांच के नतीजे आने के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी। फिलहाल, पुलिस युवक से पूछताछ जारी रखे हुए है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Women Express पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

