28 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026

कानपुर की प्रभनूर कौर ने 4.25 लाख ऋण से शुरू किया बेकरी बिजनेस, अब दे रही हैं रोजगार

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ (CM YUVA योजना) महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा रही है। कानपुर की प्रभनूर कौर ने इस योजना के तहत मिले ब्याजमुक्त ऋण की मदद से अपना बेकरी व्यवसाय ‘स्वीट स्कल्प बाय कौर्स’ (Sweet Sculpt By Kaurs) शुरू किया। पहले केवल रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए केक बनाती थीं, लेकिन अब उनका बिजनेस बढ़ गया है और वे अन्य महिलाओं को भी रोजगार दे रही हैं। यह कहानी महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार की मिसाल पेश करती है।

शुरुआत छोटे स्तर से, सपने बड़े

प्रभनूर कौर शुरू में घर पर ही केक बनाती थीं। रिश्तेदारों और दोस्तों को पसंद आने पर उन्होंने दिल्ली और बेंगलुरु में बेकरी वर्कशॉप अटेंड की। वहां ट्रेनिंग लेने के बाद उन्हें लगा कि इस काम को बड़ा स्तर पर किया जा सकता है। एक दिन मोबाइल पर मुख्यमंत्री युवा योजना की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने कानपुर के जिला उद्योग केंद्र में जाकर पूरी डिटेल ली।

योजना से मिला आर्थिक सहारा

योगी आदित्यनाथ सरकार की इस योजना में 21 से 40 साल के युवाओं को 5 लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त और बिना बैंक गारंटी का ऋण मिलता है। प्रभनूर कौर को 4.25 लाख रुपये का ऋण मिला। इस पैसे से उन्होंने आधुनिक मशीनें, ओवन और अन्य जरूरी सामान खरीदा। 13 अप्रैल 2025 को बैसाखी के दिन उनका बेकरी स्टूडियो ‘स्वीट स्कल्प बाय कौर्स’ (Sweet Sculpt By Kaurs) ने औपचारिक रूप से नई शुरुआत की। आज उनके कस्टमाइज्ड केक के ऑर्डर कानपुर के अलावा गोंडा और लखनऊ से भी आ रहे हैं।

रोजगार सृजन और महिला सशक्तिकरण

प्रभनूर का बेकरी व्यवसाय अब सिर्फ उनका नहीं रहा। उन्होंने अपनी टीम में महिलाओं को शामिल किया है, जिससे कई महिलाओं की जीविका चल रही है। उनका स्टूडियो कस्टमाइज्ड और लग्जरी केक बनाने में माहिर है। यह काम न केवल उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बना रहा है, बल्कि आसपास की महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बन गया है। उनकी कहानी बताती है कि सही दिशा और सरकारी सहायता से महिलाएं अपने सपनों को हकीकत में बदल सकती हैं।

योगी सरकार की प्रतिबद्धता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है। CM YUVA योजना के जरिए युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिल रहे हैं। योजना का फायदा उठाने के लिए उत्तर प्रदेश के आधिकारिक MSME पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा जिले के जिला उद्योग केंद्र या CM-YUVA पोर्टल से संपर्क कर जानकारी ली जा सकती है।

प्रभनूर कौर की यह सफलता अन्य महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। उनकी मेहनत और सरकारी योजना का साथ मिलकर बता रहा है कि छोटे स्तर से शुरू करके भी बड़ा कारोबार खड़ा किया जा सकता है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Women Express पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest News