लखनऊ, 12 जनवरी 2026। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे राष्ट्रीय युवा दिवस पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में महत्वपूर्ण संदेश दिए। उन्होंने कहा कि लक्ष्य पर एकाग्रता, संकल्प पर दृढ़ता और कर्म में निरंतरता ही स्वामी विवेकानंद का मुख्य संदेश है, जो युवाओं को सफलता की राह दिखाता है।
मुख्यमंत्री ने 10 युवाओं, तीन युवक मंगल दलों और तीन महिला मंगल दलों को स्वामी विवेकानंद यूथ अवार्ड प्रदान किया। साथ ही, उन्होंने भविष्य में इन पुरस्कारों में खेल, पर्यावरण और जल संरक्षण को अधिक महत्व देने की घोषणा की। कार्यक्रम का विषय ‘युवा शक्ति-राष्ट्र शक्ति’ था, जिसमें मुख्यमंत्री ने युवाओं को विकसित भारत 2047 के संकल्प से जुड़ने और नशे, पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
स्वामी विवेकानंद का योगदान और भारत की पहचान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में स्वामी विवेकानंद को याद करते हुए कहा कि उन्होंने भारत की सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना को वैश्विक स्तर पर पहुंचाया। स्वामी विवेकानंद ने भारत को नई पहचान दी और भारतीयता के आत्मबोध को जगाया। उस समय जब भारत सुप्त अवस्था में था और विदेशी आक्रांताओं ने देश को गुलाम बनाया था, तब युवा संन्यासी स्वामी विवेकानंद ने जागृति का काम किया। उन्होंने शिकागो की विश्व धर्म संसद में कहा था, “मैं भारत की उस परंपरा से आया हूं, जिसने सदैव मानव कल्याण का मार्ग दिखाया है।” मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें गर्व है कि हम हिंदू हैं, और यह उद्घोष आज भी राष्ट्र को ऊर्जा देता है।
युवा शक्ति से विश्व गुरु बनने का विश्वास
सीएम योगी ने बताया कि स्वामी विवेकानंद का दृढ़ विश्वास था कि युवा शक्ति और आध्यात्मिक चेतना के बल पर भारत विश्व गुरु बनेगा। आज हम इसे मूर्त रूप में देख रहे हैं। 1947 में विभाजन के दर्द के बाद आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव में पूरा देश जुड़ा। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ने लोगों को एकजुट किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत@2047 का विजन दिया है। दुनिया में उथल-पुथल के समय हर देश मोदी जी से मदद मांगता है, क्योंकि भारत की ताकत बढ़ गई है। मुख्यमंत्री ने युवाओं से इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।
खेल, पर्यावरण और जल संरक्षण पर जोर
मुख्यमंत्री ने युवक और महिला मंगल दलों से अपेक्षा की कि वे ग्राम पंचायत स्तर पर खेल मैदान, विकास खंड में मिनी स्टेडियम और जनपद में बड़े स्टेडियम बनाने के प्रयासों में भाग लें। उन्होंने प्रधानमंत्री के ‘खेलोगे तो खिलोगे’ विजन का जिक्र किया और खेलो इंडिया, फिट इंडिया जैसे कार्यक्रमों का उल्लेख किया। युवाओं को नशे से दूर रहने और नशा माफिया के खिलाफ सूचना देने की अपील की। कहा कि नशा युवा पीढ़ी को खोखला बनाता है, इसलिए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
जल संरक्षण पर बल देते हुए सीएम ने चेकडैम, अमृत सरोवर और पुराने कुओं के पुनरुद्धार की बात कही। अगली बार से स्वामी विवेकानंद यूथ अवार्ड में पर्यावरण और जल संरक्षण को विशेष महत्व दिया जाएगा। जुलाई 2026 में फिर 35 करोड़ पौधों का रोपण होगा। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पिछले 8 वर्षों में उत्तर प्रदेश ने ग्रीन कवर बढ़ाया है और बड़े राज्यों में नंबर वन है।
रोजगार, शिक्षा और तकनीक में युवाओं की भूमिका
सीएम योगी ने कहा कि प्रयास से सब कुछ संभव है। डबल इंजन सरकार ने मिशन रोजगार के तहत 9 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। अब सिफारिश या ‘महाभारत के रिश्ते’ से वसूली नहीं चलेगी, ऐसा करने वाले जेल जाएंगे। 15 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव उतरे हैं। ओडीओपी से परंपरागत उद्यम बढ़े हैं। दो करोड़ युवाओं को रोजगार मिला है। पीएम स्टार्टअप और स्टैंडअप स्कीम चल रही हैं। दो करोड़ युवाओं को स्मार्टफोन-टैबलेट दिए जा रहे हैं। सीएम युवा स्कीम से एक लाख से अधिक लाभान्वित हुए हैं।
युवाओं को एआई, मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स, ड्रोन जैसी तकनीकों से जुड़ने की सलाह दी। टाटा, सैमसंग जैसे साथ सेंटर बने हैं। उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी दर सबसे कम है। पर्यटन से भी रोजगार बढ़ रहा है। महाकुंभ में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आए, पहले लाखों भी नहीं आते थे। अब कर्फ्यू-दंगा नहीं, सब चंगा है।
नैतिकता और अनुशासन की जरूरत
अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीक और प्रगति के साथ नैतिकता, अनुशासन और सामाजिक संवेदनशीलता जरूरी है। स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को देश का शिल्पकार बताया है। युवा शक्ति मजबूत होगी तभी भारत विश्व गुरु बनेगा।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव, महापौर सुषमा खर्कवाल आदि मौजूद रहे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Women Express पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

