22.1 C
New Delhi
Tuesday, October 14, 2025

UP सरकार का महिलाओं का तोहफा, रक्षाबन्धन पर बसों में फ्री यात्रा की सुविधा

-Advertisement-
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-महिलाओं की सुरक्षा के लिए वीमेन हेल्पलाइन ‘1090’ का विस्तार ग्रामीण क्षेत्रों में किया जाएगा
—बालिकाओं को अच्छी शिक्षा प्रदान की जाए, ताकि वे स्वावलम्बी बन सकें: CM
—महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए अलग पार्क और जिम की व्यवस्था

लखनऊ/ खुशबू पाण्डेय : UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष आज यहां मिशन शक्ति फेज-3 अभियान के अन्तर्गत सम्मिलित विभागों के प्रस्तावित कार्यक्रमों की कार्य योजना का प्रस्तुतीकरण किया गया। मिशन शक्ति का फेज-3 आगामी 21 अगस्त, 2021 से दिसम्बर, 2021 तक चलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि महिलाओं/बालिकाओं के सम्मान एवं सुरक्षा के लिए संचालित वीमेन हेल्पलाइन ‘1090’ का व्यापक प्रचार-प्रसार ग्रामीण क्षेत्रों में भी किया जाए। इसके अलावा अन्य हेल्पलाइनों जैसे 181 व 112 का भी व्यापक प्रचार-प्रसार ग्रामीण क्षेत्रों में किया जाए। सभी महत्वपूर्ण टेलीफोन नम्बरों का अंकन ग्राम पंचायत सचिवालय, पंचायत भवनों, पुलिस चैकियों, थानों इत्यादि के भवनों पर किया जाए, ताकि महिलाओं एवं बालिकाओं को इसकी जानकारी मिले और वे इनका उपयोग आवश्यकतानुसार कर सकें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाए। साथ ही, उन्हें इनसे लाभान्वित भी किया जाए। उन्होंने महिलाओं को संस्थागत प्रसव के अन्तर्गत अनुमन्य सहायता राशि समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही, बालिकाओं के लिए लागू की जा रही बेसिक, माध्यमिक तथा उच्च शिक्षा की विभिन्न योजनाओं का लाभ उन्हें उपलब्ध कराने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को अच्छी शिक्षा प्रदान की जाए, ताकि वे स्वावलम्बी बन सकें। उन्होंने इस सम्बन्ध में एक जागरूकता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी और आशा वर्कर को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने रेलवे तथा बस स्टेशनों, धार्मिक स्थलों पर मौजूद निराश्रित महिलाओं एवं बच्चों को संरक्षण गृहों में रखकर उनके पुनर्वास के सम्बन्ध में भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 17 नगर निगमों तथा गौतमबुद्धनगर में ऐसे निराश्रित बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों को संरक्षणगृहों में रखकर उनका पुनर्वास सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए अलग पार्क और जिम की व्यवस्था की जाए जहां वे सुविधापूर्वक अभ्यास कर सकें। उन्हांेने रक्षाबन्धन के पर्व पर महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

एक मास्क व एक राखी का वितरण किया जाएगा

मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि प्रत्येक कार्यक्रम में एक मास्क व एक राखी का वितरण किया जाएगा। साथ ही, मिशन शक्ति फेज-1 और 2 में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रदेश की 51/101 महिलाकर्मियों, स्वयं सेवी संगठन, स्वयं सहायता समूह, उद्यमी, ग्रामीण उत्थान के क्षेत्र में कार्यरत अग्रणी महिलाओं को पुरस्कृत किया जाना भी प्रस्तावित है। इसके अलावा स्वास्थ्य के क्षेत्र में कोविड के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला चिकित्सकों, नर्सों तथा अन्य विभागीय कर्मियों को भी पुरस्कृत किया जाना प्रस्तावित है।

महिला पुलिस बीट अधिकारियों की तैनाती की घोषणा

मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि ओलम्पिक खेलों में भारत का प्रतिधित्व करने वाली महिला खिलाड़ियों को भी आमंत्रित किया जाना प्रस्तावित है। इसमें महिला हाॅकी टीम के अलावा पी0वी0 सिन्धु, मीराबाई चानु तथा मुक्केबाज सुश्री लवलीना बार्गोहैन सम्मिलित हैं। साथ ही, दो विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित महिलाओं, सेना अथवा वायु सेना की महिला अधिकारियों, महिला न्यूज प्रेजेंटर, प्रदेश के स्वयं सहायता समूह की अग्रणी 5-10 महिलाओं को भी आमंत्रित किया जाना प्रस्तावित है। इसके अलावा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत डेढ़ लाख पात्र बालिकाओं को अनुदान राशि का आॅनलाइन हस्तांतरण, निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत लाभार्थियों को जोड़ना, महिला पुलिस बीट अधिकारियों की तैनाती की घोषणा इत्यादि भी इस कार्यक्रम के तहत प्रस्तावित है।

Related Articles

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

-Advertisement-

Latest Articles