21.4 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026

UP News: दशहरा-दीपावली पर योगी सरकार का तोहफा, एसी बसों में 10% तक कम होगा किराया

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

लखनऊ, 01 अक्टूबर। UP News उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेशवासियों को दशहरा और दीपावली पर तोहफ़ा दिया है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (UPSRTC) द्वारा संचालित सभी वातानुकूलित बसों के किराए में की गई लगभग 10% की कमी को अग्रिम आदेशों तक जारी रखा जाएगा।

यात्री सुविधाओं को बढ़ावा देने का संकल्प

परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि योगी सरकार जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस निर्णय से यात्रियों को कम किराए में आरामदायक सफ़र की सुविधा मिलेगी। यह छूट जनरथ, पिंक, शताब्दी, वोल्वो, वातानुकूलित शयनयान जैसी सेवाओं पर लागू होगी। हालांकि, 01 जनवरी 2024 के बाद पंजीकृत नई वातानुकूलित बसों पर यह छूट लागू नहीं होगी।

किराया संरचना (वातानुकूलित बस सेवाएं)

▪️3*2 बस सेवा – ₹1.45 प्रति किलोमीटर

▪️2*2 बस सेवा – ₹1.60 प्रति किलोमीटर

▪️हाई एंड (वोल्वो) बसें – ₹2.30 प्रति किलोमीटर

▪️वातानुकूलित शयनयान – ₹2.10 प्रति किलोमीटर

निगम की आय और सेवाओं पर ध्यान

परिवहन मंत्री ने निर्देश दिए कि निगम की सकल आय पर असर न पड़े इसके लिए बसों पर तैनात चालक-परिचालकों को प्रेरित कर अधिक यात्रियों को आकर्षित करने हेतु विशेष काउंसिलिंग की जाएगी।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Women Express पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest News