11.1 C
New Delhi
Tuesday, January 27, 2026

PM नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएगी BJP की महिला विंग

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

प्रयागराज /विनोद मिश्रा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से महात्मा गांधी की जयंती (17 सितंबर – 2 अक्टूबर) तक सेवा पखवाड़ा के तहत 15 दिन-15 कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत कार्ययोजना के लिए भाजपा महिला मोर्चा प्रयागराज महानगर की आवश्यक बैठक भाजपा मुख्यालय में काशी क्षेत्र महिला मोर्चा अध्यक्ष नम्रता चौरसिया की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। जिला मीडिया प्रभारी चंद्रा अहलूवालिया के अनुसार इस बैठक में महिला मोर्चा प्रयागराज महानगर, गंगापार और यमुनापार की जिला अध्यक्ष और उनकी टीम एवं समस्त मण्डल अध्यक्षों की उपस्थित रही।

  • —17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होंगे प्रयागराज में विभिन्न आयोजन
    —भाजपा महिला मोर्चा प्रयागराज महानगर की आवश्यक बैठक
    —निशुल्क रक्तदान, टीकाकरण, स्वच्छता, पोषण आहार अभियान चलेगा

विदित हो कि उक्त 15 दिनों के कार्यक्रम में भाजपा विभिन्न आयोजन करेगी जिसमें निशुल्क रक्तदान शिविर, टीकाकरण, स्वच्छता अभियान, पोषण आहार अभियान आदि के साथ ही प्रत्येक मंडल एक-एक आंगनवाड़ी केंद्र भी गोद लेगा। बैठक में प्रमुख रूप से काशी क्षेत्र के अध्यक्ष नम्रता चौरसिया के अलावा प्रदेश मंत्री कविता यादव त्रिपाठी, क्षेत्रीय मंत्री गीता विश्वकर्मा, वंदना सिंह, उपाध्यक्ष अर्चना शुक्ला, क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी पूनम मौर्या, जिला अध्यक्ष शिखा रस्तोगी, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रा अहलूवालिया, यमुनापार जिला अध्यक्ष सविता मिश्रा, विजयलक्ष्मी, रीता पासवान, जिला महामंत्री रीता सिंह, अंजलि गोस्वामी, आभा सिंह,स्मृति श्रीवास्तव, लक्ष्मी बहुगुणा, कल्पना राजुल शर्मा इत्यादि भाजपा महिला मोर्चा महानगर प्रयागराज की समस्त पदाधिकारी मौजूद रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest News