33.2 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026: देहरादून में साड़ी गौरव मैराथन, महिलाओं ने साड़ी पहनकर दौड़ लगाई

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

देहरादून/खुशबू पाण्डेय। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 (International Women’s Day 2026) पर देहरादून में आयोजित ‘साड़ी गौरव मैराथन’ ने परंपरा, स्वास्थ्य जागरूकता और महिला सशक्तिकरण का मजबूत संदेश दिया। जिला प्रोबेशन कार्यालय, महिला कल्याण विभाग उत्तराखंड के तत्वावधान में रविवार को हुई इस मैराथन में 70 से अधिक महिलाओं ने पारंपरिक साड़ी पहनकर भाग लिया और समाज में महिलाओं की शक्ति व आत्मविश्वास को प्रदर्शित किया।

साड़ी में दौड़कर दिखाई नारी शक्ति

देहरादून के नारी निकेतन चौराहा, दून विश्वविद्यालय रोड से शुरू हुई यह मैराथन दून विश्वविद्यालय मार्ग पर 2 किलोमीटर और 3 किलोमीटर की दूरी तय करके समाप्त हुई। विभिन्न आयु वर्ग की महिलाएं साड़ी में दौड़ लगाकर उत्साह और ऊर्जा से भरी दिखीं। यह आयोजन महिलाओं को संस्कृति संरक्षण के साथ-साथ शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया था।

मुख्य अतिथि ने किया उत्साहवर्धन

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष गीता खन्ना ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपनी परंपराओं को संजोते हुए हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और नई ऊंचाइयां छू रही हैं।

विजेताओं की सूची और सम्मान

2 किलोमीटर दौड़ में प्रथम स्थान नविता ने, द्वितीय रेखा चौहान ने तथा तृतीय मीनू तड़ियाल ने हासिल किया। 3 किलोमीटर दौड़ में गीता बहुगुणा प्रथम, रियांका द्वितीय तथा ऋतु तृतीय रहीं। मुख्य अतिथि ने सभी विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक उम्र की प्रतिभागी मानेश्वरी को उनके उत्साह और प्रेरणादायक भागीदारी के लिए विशेष मेडल देकर सम्मानित किया गया।

आयोजन में शामिल प्रमुख लोग

मुख्य परिवीक्षा अधिकारी अंजना गुप्ता, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी राजीव नयन, विधि अधिकारी समीक्षा शर्मा, कार्यक्रम प्रबंधक प्रीति उपाध्याय, राजकीय नारी निकेतन की अधीक्षिका सोनल राणा तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में महिलाओं ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

यह मैराथन महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक कदम साबित हुई।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Women Express पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest News