AI Impact Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे India AI Impact Summit 2026 के पहले दिन हिस्सा लिया। उन्होंने एक्सपो का उद्घाटन किया और विभिन्न स्टार्टअप्स तथा कंपनियों के स्टॉल्स का दौरा कर AI टेक्नोलॉजी के लाइव डेमो देखे। भारतीय AI स्टार्टअप्स ने खासतौर पर भारतीय भाषाओं और लोकल जरूरतों पर फोकस वाली अपनी तकनीक दिखाई, जिसमें Sarvam AI ने अपने Bulbul मॉडल के जरिए मल्टी-लिंगुअल ट्रांसलेशन और वॉयस टास्क में बेहतर परफॉर्मेंस का दावा किया।
बड़े प्लेयर्स जैसे Reliance, Bharti Airtel और HCL Tech ने भी अपने AI सॉल्यूशंस पेश किए। यह समिट 16 से 20 फरवरी तक चल रहा है और 19 फरवरी को पीएम मोदी का मुख्य संबोधन होगा, जिसमें भारत की AI रणनीति पर फोकस रहेगा।
पीएम मोदी का भारत मंडपम दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AI Impact Summit के उद्घाटन के मौके पर भारत मंडपम (Bharat Mandapam) पहुंचकर एक्सपो एरिया का जायजा लिया। उन्होंने अलग-अलग पेवेलियन और कियोस्क पर रुककर स्टार्टअप्स और कंपनियों के प्रतिनिधियों से बात की। पीएम ने भारत में AI कैसे आगे बढ़ रहा है, इस पर फोकस किया और विभिन्न सेक्टर्स जैसे हेल्थ, एजुकेशन, एग्रीकल्चर में इसके इस्तेमाल को समझा।
देसी स्टार्टअप्स ने दिखाई ताकत
समिट में कई भारतीय AI स्टार्टअप्स मौजूद थे, जो इंडिया-सेंट्रिक AI पर काम कर रहे हैं। ये कंपनियां भारतीय भाषाओं, लोकल डेटा और आम आदमी की जरूरतों पर फोकस कर रही हैं ताकि AI का फायदा हर किसी तक पहुंचे। स्टार्टअप्स ने पीएम मोदी को लाइव डेमो दिए और बताया कि कैसे उनकी तकनीक ग्लोबल मॉडल्स से बेहतर लोकल यूज केस में काम कर रही है।
Sarvam AI का बड़ा डेमो
Sarvam AI ने प्रधानमंत्री को अपने मल्टी-लिंगुअल मॉडल्स का डेमो दिया। कंपनी ने Bulbul मॉडल के बारे में बताया, जो भारतीय भाषाओं में ट्रांसलेशन, वॉयस और टेक्स्ट टास्क में अच्छा परफॉर्म कर रहा है। Sarvam का कहना है कि भारतीय भाषाओं पर स्पेशल फोकस की वजह से उनका मॉडल लोकल प्रॉब्लम्स में ज्यादा प्रैक्टिकल और बेहतर रिजल्ट दे रहा है। यह स्टार्टअप भारत की सोवरेन AI मिशन का हिस्सा है।
बड़े कॉर्पोरेट्स की मौजूदगी
पीएम मोदी ने Reliance, Bharti Airtel और HCL Tech जैसे बड़े प्लेयर्स के कियोस्क भी देखे। Bharti Airtel ने क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर और AI-बेस्ड सॉल्यूशंस के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टेलीकॉम और क्लाउड के जरिए एंटरप्राइज और सरकारी प्रोजेक्ट्स में AI को कैसे स्केल किया जा रहा है। इस दौरान Airtel के चेयरमैन भी मौजूद रहे।
समिट का महत्व
AI Impact Summit 2026 को भारत में AI इकोसिस्टम मजबूत करने का बड़ा प्लेटफॉर्म माना जा रहा है। यहां स्टार्टअप्स को पॉलिसी मेकर्स और बड़े कॉर्पोरेट्स से सीधे जुड़ने का मौका मिल रहा है। रिसर्च से लेकर प्रोडक्ट डेवलपमेंट और ग्राउंड लेवल इम्प्लीमेंटेशन तक की पूरी चेन मजबूत हो रही है। यह पहला बड़ा ग्लोबल AI समिट है जो ग्लोबल साउथ में हो रहा है।
19 फरवरी को प्रधानमंत्री का मुख्य संबोधन होगा, जिसमें भारत की AI रणनीति और ग्लोबल रोडमैप में उसकी भूमिका पर बात होगी। इंडस्ट्री की नजर इस स्पीच पर टिकी है, क्योंकि इससे आगे के कोलैबोरेशन की दिशा साफ होगी।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Women Express पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

